फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Property dealer poisoned

प्रॉपर्टी डीलर की जहर देकर हत्या

Thu, 11 Apr 2019 01:30 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 11 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Property dealer poisoned
प्रेमपाल का फाइल फोटो। - फोटो : Dig Vishal
 देहली गेट इलाके के एक प्रॉपटी डीलर ने 15 लाख रुपये के लालच में सासनी गेट के एक प्रॉपटी डीलर की विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। आरोपी ने प्रॉपटी डीलर से गाजियाबाद में जमीन दिलाने के बहाने 15 लाख रुपये लिए थे। न  तो जमीन दिलाई और न रकम वापस की थी।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा था। आरोप है कि बुधवार को पैसे वापस करने के बहाने प्रॉपटी डीलर को घर पर बुलाया और वहां खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर दे दिया। परिजनों की तहरीर पर देहली गेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। 
विज्ञापन


प्रेमपाल (55) पुत्र नौरंग सिंह निवासी पंच नगरी, सासनी गेट प्रॉपटी डीलिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार बुधवार को प्रेमपाल मलिक चौक देहली गेट निवासी मनीष चौहान से उसके घर पर 15 लाख रुपये लेने गए थे। जब वहां से काफी देर तक नहीं लौटे और फोन करने पर उनका फोन नहीं उठा तो चिंता होने लगी। इसी बीच प्रेमपाल ने अपने समधी सुनील चौहान का फोन उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रेमपाल ने अपने समधी को बताया कि मनीष चौहान ने उसे खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर दे दिया है। यह सुन उनके होश उड़ गए। तत्काल परिजनों को सूचित कर सभी लोग आरोपी मनीष चौहान के घर पहुंचे। यहां प्रेमपाल के परिजनों को देख मनीष घर से भाग गया। इधर, परिजन अचेत हालत में प्रेमपाल को सारसौल चौराहा स्थित एक अस्पताल में लेकर पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने प्रेमपाल की हालत देख उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने तहरीर देहली गेट पुलिस को दी। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टय विषाक्त पदार्थ शरीर में पहुंचने से मौत की बात सामने आई है। विसरा संरक्षित कर एफएसएल को भेज दिया है। इधर, परिजनों की तहरीर पर मनीष चौहान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।


प्रेमपाल के समधी सुनील चौहान के अनुसार कुछ माह पहले से मनीष भी प्रॉपटी डीलिंग करता है। उसनेे प्रेमपाल को गाजियाबाद में जमीन दिलाने की बात कहकर 15 लाख रुपये बतौर एडवांस ले लिए थे। मनीष ने बुधवार को प्रेमपाल को पैसे वापस देने के बहाने घर बुलाया था। और खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed