{"_id":"57b60d7e4f1c1bda786ecc34","slug":"prevented-from-gaming-the-two-communities-clashed-throwing-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलने से रोका तो भिड़े दो समुदाय के लोग, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ खेलने से रोका तो भिड़े दो समुदाय के लोग, पथराव
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
जुआ खेलने से रोका तो भिड़े दो समुदाय के लोग, पथराव
- फोटो : रुपेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के मिश्रित आबादी वाले सराय काबा गोविंद नगर में बृहस्पतिवार शाम घर के पास जुआ खेलने की मना करने पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जिनमें जमकर मारपीट और पथराव हुआ, इससे इलाके में भगदड़ मच गई। पथराव में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। खबर पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
कोतवाली के सरायकाबा निवासी जसवंत के घर के पास गली में कुछ युवक जुआ खेलते हैं। पीड़ित पक्ष के मुताबिक बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर जसवंत अपनी बहन पूनम को ससुराल मोहल्ला लडिया से बुलाकर ला रहा था।
घर के पास पहुंचा तो कुछ युवक गली में जुआ खेल रहे थे। इस बात का जसवंत ने विरोध किया तो दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी हो गई और मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि तभी आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया और मारपीट कर दी।
विज्ञापन
खुद को घिरता देख आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। यहां काफी देर तक हंगामा हो गया। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण लोग दहशत में आ गए। पथराव में जसवंत और राहुल समेत दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। खबर पर कोतवाली इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी और देहलीगेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।