फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   posters of girl pasted in village

बदनाम करने को चिपकाए किशोरी की शादी के पोस्टर

Fri, 12 Jun 2015 01:42 AM IST
खैर (अलीगढ़)।
खैर (अलीगढ़)। Updated Fri, 12 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खैर क्षेत्र के गांव में हुई अजीब घटना, पेटी डीलर पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बदनाम करने को चिपकाए किशोरी की शादी के पोस्टर
अमर उजाला ब्यूरो
खैर (अलीगढ़)। इलाके के एक गांव में एक अजीब-ओ-गरीब घटना ने एक किशोरी के परिवार और पूरे गांव को हैरान कर दिया। यहां एक दसवीं में पढ़ने वाली किशोरी से शादी के पोस्टर एक युवक ने रातों-रात चिपकवा दिए। सुबह जब लोगों ने देखा तो दंग रह गए। गांव की गलियों में 50 से अधिक पोस्टर चिपके हुए थे और तारीख 23 जून थी। पोस्टर पर किशोरी के साथ युवक का नाम भी अंकित था। इस पर परेशान पिता ने पुलिस की मदद ली। इस मामले में गांव के पेटी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। घटनाक्रम कुछ इस तरह है कि प्राइवेट डॉक्टर के रूप में प्रेक्टिस करने वाले व्यक्ति की बेटी स्कूली छात्रा है। दो दिन पहले गांव की दीवारों व दरवाजों पर सुबह-सुबह लोगों ने पोस्टर देखे तो उसमें डॉक्टर की बेटी व गांव के पेटी डीलर युवक की शादी संबंधी पोस्टर चिपके थे। आनन-फानन पूरे गांव में अफरा-तफरी व चर्चाओं का माहौल बन गया। सभी पोस्टरों को फाड़ा गया। कुछ की वीडियो क्लीपिंग व फोटो साक्ष्य के तौर पर बनाकर रखी गई। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने में पुलिस से मिला। तब जाकर इस मामले में बृहस्पतिवार को युवती के पिता की ओर से पेटी डीलर गगन गोयल निवासी खैर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया दिया गया है। इधर, पुलिस ने गांव में ही जनसेवा केंद्र चलाने वाले युवक को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस का मानना है कि इस केंद्र पर सभी पोस्टर आदि बनाए गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed