छर्रा में लूट, गाजियाबाद और मेरठ में चोरी करने वाला गैंग दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छर्रा पुलिस ने रात्रि तलाशी के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पर छर्रा में लूट और मेरठ की दुकान से चोरी करने बात स्वीकार की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बरौली बंबा के निकट एक बाइक पर दो बदमाश आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान उनको दबोच लिया। पूछताछ के दौरान गौरव पाठक पुत्र अम्बरीश पाठक निवासी संजय नगर से एक तमंचा देशी 315 बोर, 2 कारतूस जिंदा 315 बोर, 250 ग्राम नशीला पाउडर एक अपाचे सफेद रंग की मोटर साइकिल बरामद की जो गाजियाबाद थाना खोड़ा से चोरी की गई थी। छर्रा में राजेंद्र गुप्ता के घर से हुई लूट के दस हजार पांच सौ दस रुपये बरामद किए।
दूसरे आरोपी आदेश यादव पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी गालिबपुर थाना गंगीरी हाल निवासी शिवपुरी (छर्रा) से 12 बोर मय 3 कारतूस जिंदा और 225 ग्राम नशीला पाउडर एक मोबाइल लेनोवा बरामद हुआ है। जो कि मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र दुकान काटकर चोरी किया था। निरीक्षक के अलावा तलाशी के दौरान सब इंसपेक्टर धीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल उमेश कुमार, सूरज सिंह, विकास दीप मौजूद थे।