{"_id":"5f849bc5fa69bb3aa5657c2d","slug":"police-assaulted-with-data-manager-in-cmo-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ऑफिस में डॉटा मैनेजर के साथ मारपीट, पुलिस पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीएमओ ऑफिस में डॉटा मैनेजर के साथ मारपीट, पुलिस पहुंची
Tue, 13 Oct 2020 12:00 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा कार्यालय के आईडीएसपी सेल के डॉटा मैनेजर के साथ पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर ने मारपीट कर दी। डॉटा मैनेजर के बायें हाथ की अंगुली में चोट लगी है। इस घटना के बाद कार्यालय में खलबली मच गई। पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
सीएमओ ऑफिस के आईडीएसपी सेल में संविदा पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण कुमार को एक दूसरे कर्मचारी सलीम के साथ मारपीट के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। सोमवार को दोपहर में वह अचानक सीएमओ ऑफिस पहुंचा और आईडीएसपी सेल के डॉटा मैनेजर पुष्पेंद्र शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुष्पेंद्र शर्मा दिव्यांग हैं।
अरुण के अचानक हमले व बचाव के दौरान पुष्पेंद्र के बायें हाथ की अंगुली में चोट लगी है। कर्मचारियों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामले को संभाला। इस घटना के बाद अरुण खिसक गया। मलखान सिंह जिला अस्पताल में उनकी अंगुली का एक्सरे हुआ है, जिसकी रिपोर्ट कल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हमलावर अरुण उनसे इसलिए चिढ़ा हुआ था कि विवाद के समय पुष्पेंद्र शर्मा ने सलीम का पक्ष लिया था। सूचना के बाद पुलिसकर्मी सीएमओ ऑफिस पहुंच गए। पुष्पेंद्र शर्मा की ओर से अरुण कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि एक कर्मचारी के साथ मारपीट के बाद अरुण कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी।