फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One community faces two sides, 15 wounded in drain dispute

नाली के विवाद में एक समुदाय के दो पक्ष भिड़े, 15 घायल

Tue, 19 Mar 2019 02:05 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 19 Mar 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
One community faces two sides, 15 wounded in drain dispute
विवाद के बाद मौके पर जानकारी करती पुलिस। - फोटो : पंकज रावत
खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगौला में नाली बंद करने को लेकर सोमवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच बड़ा विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी, डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। एएसपी निपुण अग्रवाल, सीओ पंकज श्रीवास्तव ने भी गांव पहुंचकर जांच की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी व पुलिस पिकेट तैनात की गई है। 
विज्ञापन


गांव नगौला में रविवार को एक पक्ष ने मिट्टी डालकर एक नाली में पानी का बहाव रोक दिया था। इसी पर मारपीट हुई। आरोप है कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए एक ही समाज के तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इससे दूसरे पक्ष में आक्रोश था। सोमवार को कुछ युवक उस बस्ती से होकर निकले जिन पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इन युवकों को बस्ती वालों ने पकड़ लिया और मारपीट की।
विज्ञापन


यह बात गांव में फैली तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी, डंडा, बल्लम व फरसा चलने लगे। पथराव भी हुआ। इसमें एक पक्ष से संजीत, जगदीश सिंह, रामपाल सिंह, राजेंद्र, चरन सिंह, ओमप्रकाश, शीशपाल सिंह, देवेंद्र जबकि दूसरे पक्ष से टेकचंद्र, उर्मिला, अमर सिंह, तेजपाल सिंह, सुभद्रा, राजवीर सिंह, देवेंद्र, सतीश, नरायन सिंह, किशोरी, चंद्रपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, किशनलाल, चूरामन घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बवाल से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची खैर पुलिस के सामने भी पथराव जारी रहा। बाद में एसपी देहात मणिलाल पाटीदार, सीओ पंकज श्रीवास्तव के साथ ही लोधा, गोंडा, पिसावा, चंडौस व टप्पल से फोर्स गांव में पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित किया। सीएचसी से छह घायलों को अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। गांव में चर्चा है कि दो दिन पहले एक युवक व युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर उनकी वीडियो बना ली गई थी। इस पर दोनों पक्ष में तनाव बढ़ा। 



नाली के विवाद में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस पिकेट व पीएसी तैनात कर दी गई है। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ खैर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed