फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   On manipulating sectarian chaos in Aligarh

छेड़छाड़ पर अलीगढ़ में सांप्रदायिक बवाल

Fri, 13 Nov 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 13 Nov 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
On manipulating sectarian chaos in Aligarh
युवतियाें पर छींटाकशी को लेकर गोवर्धन पूजा के दौरान देहलीगेट थाने के कैलाश गली के मुहाने और उससे सटे सराय मियां में वृहस्पतिवार शाम दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनके बीच जमकर पथराव हुआ और बोतलें और गोलियां चलीं। एक परचून की दुकान को भी  निशाना बनाया गया। जबकि कबाड़ की दुकान में खड़ी एक दर्जन से अधिक बाइकें आग के हवाले कर दी गईं।
विज्ञापन


तकरीबन ढाई घंटे तक इलाके में अराजकता का माहौल रहा। उसके बाद ही पुलिस इस संकरे इलाके में प्रवेश कर पाई। पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर पुलिस वालों को विरोध का सामना करना पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलेभर में रेड अलर्ट जारी कर सेक्टर सिस्टम लागू कर दिया गया है। गोलीबारी में घायल दो लोगाें में एक की हालत गंभीर है। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैलाश गली मोहल्ले में एक मकान के चबूतरे पर रोजाना कुछ युवक बैठते हैं। मना करने के बाद भी यह सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को गोवर्धन पूजा के दौरान वहां अन्नकूट का प्रसाद वितरण और बच्चों द्वारा आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इस बीच रोजाना चबूतरे पर बैठने वाले युवक वहां आ गए और उन्हाेंने आतिशबाजी की आड़ में युवतियों और महिलाओं फर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर वे गालीगलौज पर उतर आए। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और एक पक्ष की ओर से पथराव शुरू हो गया। बोतलें फेंकी गईं। कई राउंड फायरिंग भी की गई। दूसरे पक्ष का कहना है कि शुरुआत पहले पक्ष ने की थी। आतिशबाजी करने वाले युवक नशे में थे। उन्हें बुरा-भला कहा गया। बचाव में उन्होंने पथराव किया। इस बीच पुलिस को खबर दे दी गई।

प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि सूचना मिलने पर जब पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी रविंद्र गौड़ और एडीएम सिटी अवधेश तिवारी मौके पर पहुंचे  तो तनावपूर्ण स्थिति और पुलिस कर्मियों की कम संख्या को देखते हुए उन्हाेंने संकरे इलाके मे प्रवेश करना उचित नहीं समझा। वे कैलाश गली के बाहर ही रुक गए। बवाल जब अधिक बढ़ गया तो एसएसपी ने शहर का पूरा फोर्स वहां बुलवा लिया। बताते हैं कि एक पक्ष की ओर से उनके सामने ही फायरिंग  की गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस कप्तान का भी घेराव किया।

फोर्स के पहुंचने के बाद हीे सरायमियां की ओर पुलिस वाले बढ़े । पुलिस के साथ आरएएफ, पीएसी, दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी मौके पर बुला ली गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नेताओं की मदद से दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। माहौल की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी गोविंद अग्रवाल भी मौक पर आ गए। सूचना के बाद एक राजनीतिक दल के लोग भी वहां आ गए। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर तारिक मंसूर का कहना है कि अस्पताल में आए घायलों का उचित ईलाज किया जा रहा है।


--बच्चों के बीच हुए विवाद के चलते दो समुदायों में झगड़े के दौरान पथराव-फायरिंग हुई है। कुछ लोगों को चोट भी लगी है, जिनका इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है। लोगों को घरों में भेजने का प्रयास जारी हैं। पूरे इलाके को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-गोविंद अग्रवाल डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed