फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Off bullion , four million affected businesses

सर्राफा बाजार रहा बंद, चार करोड़ का कारोबार प्रभावित

Thu, 11 Feb 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 11 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Off bullion , four million affected businesses
दो लाख रुपये के गहने एक साथ खरीदने पर पैन कार्ड की अनिवार्यता लागू करने का पूरे देश में जबरदस्त विरोध हो रहा है। आल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर हुई देशव्यापी बंदी में अलीगढ़ का बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन


सर्राफा बाजार, फूल चौक, जयगंज, ऊपरकोट, रेलवे रोड, रामघाट रोड सहित अन्य बाजारों में ज्वैलर्स प्रतिष्ठानों में तालाबंदी रही। सराफा बाजार में विरोध में धरनारत रहे दुकानदार ग्राहकों को समझाबुझा कर वापस भेजते रहे। ग्राहकों को गुरुवार को बाजार  आने और खरीददारी करने का आमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन


बंदी से लगभग चार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। गुजरे कुछ दिनों से सोने के भाव औसत हैं और सहालग के कारण बाजार ग्राहकों से गुलजार है। ऐसे में हड़ताल से कारोबार प्रभावित हुआ है। अलीगढ़ सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि पैन कार्ड ग्राहक को कम खरीददारी करने पर मजबूर करेगा, जिससे कारोबारी नुकसान और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना महंगा होता है इसलिए सामान्य घरों में एक शादी में दो लाख रुपये के जेवर बन जाना आम बात है। जिसमें केवल चढ़ावा बन पाता है। कमेटी के महामंत्री विनोद कुमार और स्वर्णकार संघ के प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार के इस फैसले से ग्राहकों के मन में डर बैठ जाएगा और पूरा कारोबार प्रभावित होगा। इसको तुरंत वापस लिया जाए। कम से कम पांच लाख की खरीददारी को इससे अलग रखा जाए। इसके बाद पैनकार्ड की अनिवार्यता लागू हो।


कारोबारियों ने इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को संबोधित ज्ञापन सांसद सतीश गौतम    को सौंपा है, जिसमें राहत देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed