फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nurses for delivery of demanding money Arap

नर्स पर प्रसव के लिए पैसे मांगने का आराप

Fri, 20 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 20 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर  स्टाफ नर्स की मनमानी और प्रसव पीड़िताओं से अवैध उगाही की शिकायत की गई है। इसको लेकर एक और महिला ने सीएचसी गेट  पर बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करा  कर जच्चा बच्चा की जान बचाई।
विज्ञापन


तथा स्टाफ नर्स पर अवैध उगाई का आरोप लगाते हुए सीएचसी प्रभारी व सीएमओ अलीगढ़ के साथ लखनऊ तक रुपये मांगने वाली नर्स के खिलाफ  शिकायत दर्ज कराई है।
गांव मानई निवासी अनिल कुमार की पत्नी ललितादेवी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार की देर शाम परिजन उसे एंबुलेंस द्वारा सीएचसी अकराबाद लाये।

जहां रात भर प्रसव पीड़िता तड़पती रही, लेकिन स्टाफ नर्स ने अवैध उगाई न मिलने पर उसे देखना उचित नहीं समझा। रात काटने के बाद परिजनों से मंगलवार की सुबह फिर स्टाप नर्स अर्पणा भारद्वाज से गुहार लगाई, लेकिन स्टाप नर्स ने उसे फटकार दिया।
विज्ञापन


इस पर परिजन महिला को अपने निजी वाहन से अलीगढ़ लेकर जाने लगे। इसी दौरान महिला ने सीएचसी गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों ने आनन फानन महिला को कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा कर जच्चा-बच्चा की जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को प्रसूता के पिता जसप्रकाश ने स्टाप नर्स अर्पणा भारद्वाज  द्वारा प्रसव करने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि सीएचसी पर स्टाप का व्यवहार बहुत ही खराब है। बिना रुपये दिये यहां किसी भी मरीज को कोई देखने वाला नहीं है।

जिसकी शिकायत सीएचसी प्रभारी डा. विपिनकुमार व सीएमओ अलीगढ़ दे दी गई है। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शिकायत पर आठ दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग सीएचसी पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।


इस संबंध में डा. विपिनकुमार का कहना है कि स्टाप नर्स की शिकायत मिली है। इसके बारे जिले के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। तथा सीएचसी पर सभी स्टाप को चेतावनी दी कि अगर किसी भी स्टाप की कोई शिकायत आएगी तो उसके खिलाफ  कार्यवाही होगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed