{"_id":"5aff3de54f1c1b1b5e8b5971","slug":"murdered-by-throwing-the-young-woman-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर युवती को हाईवे किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर युवती को हाईवे किनारे फेंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 19 May 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ बरला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकराबाद थाने से सात किलोमीटर की दूरी पर गांव हीरापुर के समीप हाईवे से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक युवती का रक्तरंजित शव मिला है। उसकी गर्दन काटकर हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है।
आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने पहचानने की कोशिश की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। करीब 19 साल की यह युवती सफेद सलवार सूट पहने थी। उसके दोनों हाथों पर गोदना अंकित है।
गांव हीरापुर के समीप जीटी रोड पर बालाजी कोल्ड स्टोर के सामने सड़क के दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह खेतों पर काम कर रहे लोगों की नजर इस शव पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उधर आग की तरह यह खबर फैली और बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौजूद किसानों से पूछताछ की पर कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस का कहना है कि मृतका की उम्र करीब 19 वर्ष रही होगी। युवती के गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी, इस पर सीओ बरला अनुज कुमार चौधरी भी पहुंच गए।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। इसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। शव को मोर्च्युरी में रखवा दिया गया है। शव पर सफेद रंग का सलवार सूट है। गले में सफेद रंग की ही चुन्नी है।
दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में एसडी व स्टार जबकि बाएं हाथ में एक फूल व एस का गोदना है। मौके कई ऐसे सुराग मिले हैं, जिससे पुलिस जल्द ही हत्याराें तक पहुंच जाएगी।