फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder of lady in Gabhana

महिला की गोली मारकर हत्या

Sun, 24 Jan 2016 01:56 AM IST
गभाना
गभाना Updated Sun, 24 Jan 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Murder of lady in Gabhana

गभाना के जिरौली मोड़ पर खड़ी एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि हत्या का कारण पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। चर्चा है कि पुलिस और गौकशों में फायरिंग हो रही थी, इसी दौरान गौकशों की गोली महिला को लगी है।

विज्ञापन

भगवानपुर लोधा निवासी रेनू (25) पुत्री पप्पू का भाई दिल्ली के एम्स में भर्ती है। रेनू शनिवार देर रात को अपने भाई को देखने के बाद घर लौट रही थी। वह गभाना थानाक्षेत्र के जिरौली मोड़ पर रुकी और अपने घर  पर किसी को आने के लिए फोन किया। वह जिरौली मोड़ पर खड़ी किसी का इंतजार कर ही रही थी। इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी। 

विज्ञापन

गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गई। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसको मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेनू को काफी समय से पति से विवाद चल रहा था, इस लिए वह अपने मायके में रह रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि लोधा पुलिस गाय भरी मैक्स का पीछा कर रही थी। पुलिस और गाय तस्करों में लगातार फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान गाय तस्करों की गोली विवाहिता को लगी है। हालांकि पुलिस ऐसी घटना से इनकार कर रही है।

एसओ गभाना ने बताया कि लड़की अपने एक मित्र इसरार के साथ खड़ी थी। इसरार कौन है और इसको गोली कैसे लगी, इस मामले की अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed