फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder of Jim Operator's wife

जिम संचालक की पत्नी की हत्या

Sat, 13 Apr 2019 01:32 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 13 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Murder of Jim Operator's wife
शबाना के ससुराल और मायके वालों के बीच हुई झड़प के बाद मौजूद भीड़। - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली इलाके के काला महल के नामचीन जिम संचालक व स्ट्रांग मैन अलीगढ़ रहे की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला की हत्या में जिम संचालक यासीन शम्स व उसके भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं जिम संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला दो मासूम बच्चों की मां थी। महिला के भाई के मुताबिक उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने हत्या कर दी। इधर, शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन



शबाना (28) पुत्री अब्दुल खालिद निवासी जंगलगढ़ी, देहली गेट का निकाह छह साल पहले कोतवाली के काला महल मोहल्ला के जिम संचालक मो. यासीन शम्स के साथ के साथ हुआ था। शबाना के भाई आबिद के अनुसार निकाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार परिवार वालों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, मगर वह नहीं माने। इस दौरान दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की) भी हो गए, लेकिन उनका उत्पीड़न कम नहीं हुआ। आबिद के मुताबिक गुरुवार शाम को बहन की ससुराल के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि शबाना को उसके पति और दो भाइयों ने मिलकर मार दिया है। उसे जेएन मेडिकल कालेज लेकर गए हैं।
विज्ञापन



सूचना पर परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां बहन मृत हालत में पड़ी मिली। उसके गले पर चोट और घोंटने जैसे निशान बने हुए थे। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मामले की तहरीर पुलिस को दे गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर के अनुसार आबिद की तहरीर के आधार पर शबाना के पति मो. यासीन शम्स, जेठ अनीस और देवर सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम में भी गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है। फिलहाल पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोस्टमार्टम हाउस पर मारपीट
पोस्टमार्टम हाउस पर सैकड़ों की संख्या में लड़की पक्ष के लोग पहुंचे हुए थे। इधर, मृतका के भाई आबिद की तहरीर  पर पुलिस ने उसके पति यासीन को हिरासत में ले लिया था। इससे गुस्साए लड़का पक्ष के आधा दर्जन लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने सभी को दौड़ा दिया। काफी देर तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। इसके बाद सूचना पर 100 डायल पुलिस पहुंची। पोस्टमार्टम होने तक पुलिस एहतियातन वहीं तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed