फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder Folloup

लूट के बाद चालक की हत्या का खुलासा

Wed, 20 Jan 2016 02:02 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 20 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Murder Folloup

जवां क्षेत्र के गांव साथा के जंगलों में मैक्स चालक की हत्या कर शव फेंके जाने और मैक्स लूटे जाने की घटना में पुलिस को सफलता हाथ लग गई है। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया है और लूटी गई मैक्स बरामद कर ली है। 

विज्ञापन

सीओ तृतीय राजीव सिंह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि साथा के जंगलों में 14 जनवरी की सुबह 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। शव की पहचान इंद्रपाल निवासी खंदौली आगरा के रूप में की। परिजनों ने बताया कि यह मैक्स वाहन चलाता था और 13 जनवरी की रात मैक्स लेकर माल लेने चंदौसी जा रहा था। वहां से इसे माल लादकर लाना था। यहां वाहन लूटकर इसकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन

इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर एसओ जवां छोटेलाल ने चार आरोपियों बिजेंद्र सिंह निवासी जलाली हरदुआगंज, शहीद निवासी कौड़ियागंज अकराबाद, राहुल उर्फ कालू निवासी नगला मान सिंह गांधीपार्क, मोहित उर्फ भूरा निवासी राहिया बसई काजी सासनी को लूटी गई मैक्स सहित बरामद कर लिया। उनसे लूटी गई रकम में से 2600 रुपये, हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल, तमंचा, मृतक इंद्रपाल की वोटरआईडी, पैनकार्ड, पासबुक आदि दस्तावेज बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चारों में से बिजेंद्र के पूर्व से इंद्रपाल से संबंध थे। वह कई बार इंद्रपाल के कहने पर भाड़ा लेकर गया था। इस बार भी उसे भाड़े के बहाने बुलाया गया। यहां रामघाट रोड पर चारों की मुलाकात हुई और इसके बाद उसकी हत्या कर शव फेंकने के बाद मोबाइल सहित मैक्स लूटी। खुलासे में सर्विलांस से रवि त्यागी व उनकी टीम भी शामिल रही। इस खुलासे पर एसएसपी ने पुलिस ने टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed