{"_id":"5bda19cfbdec22695036089f","slug":"millions-of-robberies-by-mortgaging-family-of-two-merchants-in-chirra","type":"story","status":"publish","title_hn":"छर्रा में दो व्यापारियों के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छर्रा में दो व्यापारियों के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 01 Nov 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
डकैती के बाद पीड़ित से जानकारी करते क्षेत्राधिकारी बरला।
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार की देर रात कस्बे के सुनहपर एदलपुर मोेड़ स्थित दो व्यापारियों के घरों पर करीब 12 सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोला। दोनों ही घरों में परिवार को बंधक बनाने के बाद बच्चों की कनपटी पर तमंचा लगाकर नकदी समेत करीब तेरह लाख रुपये के जेवरात आदि लूटकर ले गए।
डकैतों के जाने के बाद किसी तरह बंधन मुक्त हुए परिवारों ने पुलिस को सूचना दी तो थाना पुलिस व एसओजी के साथ ही सीओ बरला अनुज चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ डाग स्क्वाड को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने रात में ही भागदौड़ की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
सुनपहर एदलपुर रोड स्थित संजय नगर निवासी मोबाइल कारोबारी दिनेश चंद्र वार्ष्णेय पुत्र कामता प्रसाद के अनुसार मंगलवार की रात करीब एक बजे पेड़ के सहारे बदमाश उनके मकान की छत पर पहुंचे। इसके बाद छत के दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में घुस आए। बदमाशों ने दिनेश चंद्र के सात साल के बेटे कान्हा को कब्जे में लेकर कनपटी पर तमंचा लगा दिया और जेवरातों की पूछताछ करते हुए परिवार के सभी सदस्यों के हाथ, पैर बांध दिए। सभी के मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद दो लाख रुपये, दो लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवरात, करीब एक लाख रुपये कीमत के मोबाइल लूटकर ले गए। बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक पूरे परिवार को बंधक बनाए रहे।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ बदमाश उनके पड़ोसी परचून कारोबारी राकेश शर्मा पुत्र मिहीलाल शर्मा (पंडित तेल वाले) के मकान की छत के जीने को काटकर घर में घुसे। घर में घुसते ही राकेश शर्मा के परिवार को बदमाशों ने बंधक बना लिया। सभी परिजनों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। पूछताछ करते हुए सेफ (आलमारी) से सात लाख रुपये कीमत के सोने, चांदी के जेवरात, सत्तर हजार रुपये व घर पर मौजूद दुकान से करीब तीस लाख रुपये कीमत का सामान बटोर ले गए।