{"_id":"dfc37094799aaee774186bd7f4bc8960","slug":"millions-bags-gold-bangles-theft-agent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा एजेंट के थैले से लाखों की चूड़ियां उड़ाईं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफा एजेंट के थैले से लाखों की चूड़ियां उड़ाईं
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ से महानगर के सर्राफ को सप्लाई देने आए सर्राफा एजेंट के थैले से मसूदाबाद बस स्टैंड पर आठ लाख के सोने की चूड़ियों का डिब्बा पार कर दिया। वाकया मंगलवार दुपहर बस से उतरते समय हुई। इसके बाद वह घंटों बस में ही तलाशता रहा। इसके बाद जब सफलता नहीं मिली तो देर शाम थाने जाकर तहरीर दे दी।
हापुड़ के तहसील चौराहा आर्य नगर निवासी बॉबी वर्मा पेशे से सर्राफा एजेंट है। वह मंगलवार दुपहर आगरा फोर्ट डिपो की बस में हापुड़ से सवार होकर आठ लाख रुपये के सोने की चूड़ियां लेकर अलीगढ़ आ रहा था। वह बस से उतर रहा था। तभी भीड़ में उतरते समय किसी ने उसके थैले से चूड़ियों का डिब्बा पार कर दिया।
जब उसे अहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। वह घंटों तक बस में व आसपास तलाश करता रहा और देर शाम थाने तहरीर दे दी। एसओ बन्नादेवी के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बड़ा सवाल यह है कि घटना बस में कहीं रास्ते में हुई या बस स्टैंड पर यह उसकी जानकारी में खुद नहीं है।