फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mian try to pull her into the inn , Hungama

सराय मियां में युवती को खींचने की कोशिश, हंगामा

Sat, 21 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 21 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mian try to pull her into the inn , Hungama
छेड़छाड़ को लेकर कोतवाली में सीओ राज कुमार से नोकझोंक कर हंगामा करते भाजपा नेता - फोटो : रुपेश
देहली गेट के मोहल्ला सराय मियां में दुकान पर बैठी एक नवविवाहिता को दुकान से खींचने का प्रयास किया गया। इसको लेकर जमकर टकराव और पथराव हुआ। बाद में थाने पर जबरदस्त हंगामा हुआ। चूंकि आरोपी दूसरे समुदाय के लोग थे इसलिए थाने पर हिंदूवादी संगठनों के नेता और महापौर शकुंतला भारती भी पहुंची। बाद में भाजपाई कोतवाली भी पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सराय मियां में हरिजन क्वार्टरों में रहने वाली एक युवती की शादी कुछ दिनों पहले ही हुई थी। वह इन दिनों अपने मायके में आई हुई थी। वह शुक्रवार को अपने पिता की प्रोविजन स्टोर की दुकान पर बैठी हुई थी। उसी समय तीन युवक दुकान पर आए और कोल्ड ड्रिंक्स मांगी। युवती ने बताया कि जैसे ही उसने कोल्ड ड्रिंक्स दी तो युवक ने हाथ पकड़ लिया। जब इसका विरोध किया तो युवक ने खींचने का प्रयास किया। इस पर युवती ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर घर और पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। युवकों ने खुद को मारने और हमला बोलने की बात कहते हुए शोर मचा दिया। इस पर दूसरे समुदाय से भी लोग इकट्ठा होकर मौके पर आ गए। इस पर दोनों पक्षों में टकराव हो गया  और लाठी डंडों के साथ ही पथराव भी हो गया। इसमें कुछ लोग चुटैल भी हुए हैं। टकराव और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ही दोनों पक्ष अलग हुए। बाद में युवती पक्ष के लोग थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के नेता सहित महापौर शकुंतला भारती भी थाने पहुंच गई। यहां से सभी लोग कोतवाली भी पहुंचे और हंगामी स्थिति रही। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed