फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Max tramples two girls playing outside the house, dies

घर के बाहर खेल रही दो बच्चियों को मैक्स ने रौंदा, मौत

Fri, 12 Jun 2020 11:51 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 12 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Max tramples two girls playing outside the house, dies
ज्योति का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
थाना क्षेत्र के गांव जवार में घर के बाहर खेल रही दो बच्चियों को मैक्स ने रौंदा। गंभीर हालत में बच्चियों को उपचार के लिए मुरसान लेकर जा रहे थे कि दोनों की रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मैक्स को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मैक्स को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



गांव जवार निवासी हेतराम सिंह पुत्र फूल सिंह का कहना है कि उसकी भांजी अंजली (4) पुत्री रूप किशोर निवासी कुथरा थाना अछनेरा (आगरा) और भतीजी ज्योति (4) पुत्री रवि कुमार शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान ईदगाह की ओर से आए मैक्स चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दोनों बच्चियों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन



हादसे के बाद चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चियों को इलाज के लिए मुरसान ले जा रहे थे, रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर सीओ परशुराम सिंह व कोतवाल रामसिया मौर्य घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाल ने बताया कि तहरीर पर गाड़ी चालक वाहिद पुत्र मजीद निवासी जवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों बच्चियों का पोस्ट मार्टम कराया गया है। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण मैक्स में तोड़-फोड़ कर आग लगाने पर उतारू हो गए, इसी बीच गांव के प्रधान चौ. राजपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए।



उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा। गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया है। गाड़ी का चालक भी जवार का ही बताया जा रहा है जो मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed