{"_id":"58ed3f614f1c1b874acf714d","slug":"loved-couple-in-iglas-gave-poison-to-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"इगलास में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इगलास में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 12 Apr 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से क्षुब्ध गांव फतेपुर के प्रेमी युगल ने मंगलवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। प्रेमिका को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि प्रेमी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो युवाओं की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि फतेपुर निवासी आकाश (20) पुत्र गोपाल सिंह और मूनलाइट उर्फ चांदनी (18) पुत्री गिरप्रसाद के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर भी पास-पास हैं। चांदनी की शादी परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी। करीब 10 दिन पहले चांदनी की गोद भराई की रस्म भी हो गई थी।
इस बात से प्रेमी युगल तनाव में थे। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे दोनों के परिजन खेतों पर फसल काटने के लिए चले गए। इसी बीच दोनों ने जहर खा लिया। दोनों की तबियत खराब हुई तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजन उन्हें आननफानन पास में स्थित हाथरस के बागला जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया। इधर गंभीर हालत होने पर आकाश को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। यहां दोपहर में उपचार के दौरान आकाश की भी मौत हो गई।
सीओ ने बताया कि परिजनों के निवेदन पर युवती का शव बिना पोस्टमार्टम के उन्हें सौंप दिया गया। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। युवक का शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनों पक्षों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।