फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lack of millions of robberies by the family

परिवार को बंध बनाकर लाखों की डकैती

Fri, 16 Jun 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 16 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
छर्रा कस्बे के अतरौली रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट कंप्रेशर मालिक के घर गुरुवार देर शाम बीस से अधिक बदमाशों ने डकैती डाली। पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों की नगदी एवं जेवरात लूट ले गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई तो उसके आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

देर रात तक पुलिस परिवार से पूछताछ में जुटी थी। बदमाशों की तलाश में ग्रामीण इलाके रास्तों पर भी पुलिस की नाकेबंदी कराने की बात पुलिस ने कही। अतरौली रोड निवासी राजेश तिवारी पुत्र भगवती प्रसाद की छर्रा कस्बे में कंप्रेशर मशीन है, जिससे छोटे-बड़े वाहनों की धुलाई का काम होता है।
विज्ञापन


राजेश तिवारी के अनुसार गुरुवार रात आठ बजे के बाद वह घर पर खाना खाने के बाद परिवार के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी बीस से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोला। हिमांशु के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। सभी को हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। दूसरे कमरों में रखी सेफ, सूटकेश आदि के ताले तोड़कर रिश्ते की बहन की शादी में राजेश तिवारी की बेटी के करीब आठ तोले सोने के जेवरात, पुत्रवधू की दो चेन, छह अंगूठी, मंगलसूत्र समेत सोने-चांदी के अन्य जेवरात तथा राजेश तिवारी की पत्नी के पंद्रह तोले सोने के जेवरात, सभी महिलाओं के कान के कुंडल और घर पर रखी डेढ़ लाख रुपये की नगदी लूट ले गए।


बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने किसी तरह कमरे को खोलकर छत पर पहुुंचकर शोर मचाया। इस पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। इससे कस्बे में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed