फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kin, lovers lover, serious

परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका को धुना, गंभीर

Sat, 15 Jul 2017 12:42 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 15 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
 Kin, lovers lover, serious
परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका को धुना, गंभीर - फोटो : file photo
चंडौस थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने बंधक बनाने के बाद जमकर पिटाई की। प्रेमिका ने विरोध किया तो उसे भी खूब मारापीटा गया। रात भर प्रेमी को बंधक बनाए रखने के बाद सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घर से फरार हो गए। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका की हालत खराब होने पर मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव के चौकीदार की तहरीर पर प्रेमिका के चार परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बताते हैं कि प्रेमी और प्रेमिका के घरों के बीच दो घर का फासला है। दोनों एक ही बिरादरी के हैं और रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। लड़की नौवीं कक्षा पास कर दसवीं में गई है। अस्पताल में भर्ती प्रेमिका के अनुसार डेढ़ साल से वह एक-दूसरे को पसंद करते हैं। शादी करना चाहते हैं किंतु परिवार वाले बिरादरी की रिश्तेदारी के चलते तैयार नहीं हैं। प्रेमिका के अनुसार वह 18 वर्ष की है, लेकिन कागजों में उम्र कम होने से कोर्ट मैरिज नहीं हो सकी। गुरुवार रात प्रेमी मिलने आया था, तभी भाई ने देख लिया। भाई ने कमरे में बंद कर प्रेमी की पिटाई की। विरोध करने पर उसे भी पीटा। अन्य परिजनों ने भी साथ दिया।
विज्ञापन


वहीं घायल प्रेमी के अनुसार फोन कर प्रेमिका ने बुलाया था। वहां पूरे परिवार ने बंधक बनाकर पीटा। प्रेमिका पर दबाव बनाया कि बलात्कार का आरोप लगाए। इसका विरोध करने पर प्रेमिका को भी पीटा। बलात्कार की बात नहीं बनी तो दीवार फांदकर घुसने का आरोप मढ़ दिया। आरोप लगाया कि हाथ-पैर बांधकर रात भर कमरे में बंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट करने वाले प्रेमिका के परिवार के सभी लोग फरार हैं। दबिश दी जा रही है।  -राजीव यादव, कोतवाल

पहले भी लिखाई थी फर्जी रिपोर्ट
प्रेमी के अनुसार प्रेमिका के परिवार वालों ने बेटी को अपनी बहन के यहां भेजने के बाद उसके ऊपर लड़की भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके दोस्त को भी फंसा दिया था। बाद में दोनों से 25-25 हजार रुपये लेकर समझौता किया था। उधर गुरुवार को अस्पताल में लड़की का चाचा मिलने पहुंचा और कुछ देर बाद चला गया। उधर प्रेमी के परिवार से महज उसका भाई अस्पताल पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed