फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jattari: The youth was frozen with bullets and thrown into a miner

जट्टारी : युवक को गोलियों से भून शव माइनर में फेंका

Wed, 11 Apr 2018 02:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 11 Apr 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
Jattari: The youth was frozen with bullets and thrown into a miner
जीतू का फाइल फोटो। - फोटो : file photo
अपनी मां के साथ बाइक से जट्टारी आ रहे एक युवक की मंगलवार सुबह घात लगाकर बैठे तीन हथियारबंद लोगों ने हत्या कर शव माइनर में फेंक दिया। उसे बचाने आए एक व्यक्ति के हाथ में भी हमलावरों ने गोली मार दी। हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मारा गया युवक जीतू उर्फ चन्द्रप्रकाश भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। उस पर टप्पल, जेवर आदि थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह मथुरा जिले में नौझील थाने के गांव बिरजूगढ़ी का मूल निवासी था। फिलहाल वह जट्टारी में रह रहा था।  
विज्ञापन


मृतक के पिता देवेन्द्र पुत्र लख्मी सिंह निवासी ग्राम बिरजूगढ़ी थाना नौहझील, मथुरा हॉल निवासी जट्टारी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे उसका पुत्र जीतू उर्फ चन्द्रप्रकाश (23) अपनी मां महेन्द्री देवी के साथ बिरजूगढ़ी से जट्टारी आ रहा था। जब वह नगलिया गौरोला की माइनर के पुल पर पहुंचा तो वहां पर पहले से ही मौजूद समय सिंह पुत्र श्रीचन्द्र, अमन पुत्र समय सिंह व मनोज कुमार पुत्र मटौल सिंह निवासी बिरजूगढ़ी, जनपद मथुरा ने हथियारों के बल पर उसकी बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों ने गाली गलौज करते हुए जीतू को गोली मार दी। तभी वहां पहुंचे अरविन्द पुत्र देवदत्त शर्मा निवासी जट्टारी ने जीतू को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने तो उसके हाथ में भी गोली मार दी। जीतू की हत्या के बाद तीनों लोग शव को माइनर में फेंक कर हथियारों को हवा में लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जीतू के पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं। जीतू तीन भाइयों में बीच का है।घटना के संबंध में जट्टारी पुलिस चौकी के इंचार्ज मृदुल कुमार का कहना है कि बिरजूगढ़ी में दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। वर्ष 2011 में आरोपियों के परिवार में हत्या हुई थी जिसमें जीतू के परिवार के लोग नामजद हुए थे। जीतू भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ टप्पल, जेवर आदि अन्य थानों में लूट आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed