फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IPL money laundering fraud

आईपीएल सट्टे में पैसे लगवाकर डेढ़ करोड़ ठगे

Mon, 13 May 2019 12:37 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 13 May 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
IPL money laundering fraud
आईपीएल
आईपीएल का सट्टा इस समय पूरे नेटवर्क के साथ शहर में चल रहा है। एक बड़े तेल कारोबारी के बेटे को आईपीएल के सट्टे का चस्का लगाकर उससे करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। उक्त कारोबारी के बेटे ने शहर के एक बड़े व्यापारी नेता अशोक बागला के बेटे सहित दो नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है। इस मामले की शहर में खासी चर्चा है। 
विज्ञापन




शहर के तेल कारोबारी अशोक कुमार अग्रवाल के बेटे अनुपम अग्रवाल  निवासी अलीगढ़ रोड थाना हाथरस गेट की मोहनगंज में ओम साईं के नाम से एलपीजी गैस एजेंसी है। कुछ दिनों से अनुपम अग्रवाल रोशन बिहार कॉलोनी में अस्थाई रूप से रहने लगा था। वहां पर बराबर वाले मकान में रहने वाले विवेक टालीवाल पुत्र रतन कुमार टालीवाल से हुई।
विज्ञापन



आरोप है कि विवेक ने अनुपम को तेजी से तरक्की करने और पैसा कमाने के लिए क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने के लिए उकसाया। विवेक ने अनुपम का परिचय नितिन बागला पुत्र अशोक कुमार बागला निवासी सासनी गेट से कराया। नितिन बागला के मार्फत करीब डेढ़ करोड़ रुपये क्रिकेट के सट्टे में लगवा दिया। पूछे जाने पर नुकसान होने की बात कह दी जाती। आरोप है कि बार बार पूछे जाने पर भी सट्टे के बुकी से अनुपम को नहीं मिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि अब आरोपी अनुपम को और रुपए देने के लिए धमका रहे हैं। डरकर अनुपम पुलिस के पास पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। यह भी बताया कि आरोपी उसको झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं। एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि धारा 420, 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 


लगातार सट्टा लगाने के नाम पर लेते रहे चेक
आरोप है कि अनुपम के बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 776010110006884 के चेक संख्या 019964 से 019966 व 019968 से लेकर 019970 तक के खाली चेक और अनुपम की पत्नी के साथ के एसबीआई बैंक के खाता संख्या 36946994364 से चैक संख्या 659941 से 959944 व 659946 के खाली चेक आरोपी ने लिए। ओम साई इंडेन गैस एजेंसी के बैंक ऑफ इंडिया के करंट अकाउंट के खाता संख्या 776620110000399 के चेक संख्या 80540, 80541, 86860, 86870 पर हस्ताक्षर कराकर ले लिए। अब आरोपी अनुपम से भारी नुकसान होने की बात कह रहे हैं। 



कई बुकी व नामचीन हुए गायब
इधर, इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद शहर में कई बुकी अपने मोबाइल फोन बंद कर गायब हो गए हैं। इस मामले में चूंकि रसूखदार व्यापारी नेता का बेटा भी आरोपी है तो उसके पक्ष में भी एक लॉबी लामंबद होने लगी है। ऐसे में सट्टेबाजी में बिचौलिये की भूमिका निभा रहे कई लोगों ने फिलहाल अपना काम बंद कर गायब हो गए हैं।


मेरे बेटे के खिलाफ दर्ज कराई झूठी रिपोर्ट : बागला 
हाथरस। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रति निधि मंडल के जिलाध्यक्ष अशोक बागला का कहना है कि उनके बेटे नितिन बागला के खिलाफ अनुपम अग्रवाल ने झूठा आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्रिकेट के सट्टे को लेकर कोई लेन-देन नहीं हुआ है। अनुपम ने हाल में ही नया मकान खरीदा। उसने पिछले दिनों कारोबार के लिए भी कर्ज लिया। उनके बेटे नितिन से भी अनुपम ने कर्ज लिया था। वह कर्ज में डूबा हुआ है। उस पर हाथरस शहर के एक नहीं बल्कि कई लोगों का कर्ज है। अब कर्ज न चुकता करना पड़े, इससे बचने के लिए उसने यह झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। बागला का कहना है कि वह तो आधे रुपये में भी फैसला करने को तैयार था लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो अब उसने यह झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में सही विवेचना करे तो अपने आप सच्चाई सामने आ जाएगी।



इस मामले में नितिन बागला और विवेक टालीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आने की कार्रवाई की जाएगी। सटोरियों की धरपकड़ करने के लिए एसओजी टीम व सर्विलांस टीम को लगा दिया गया है।- सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed