फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the grip of the train, cut the hands and feet of the female police personnel

ट्रेन की चपेट में आकर महिला पुलिस कर्मी के हाथ-पांव कटे

Tue, 07 May 2019 02:13 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 07 May 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
In the grip of the train, cut the hands and feet of the female police personnel
महिला कांस्टेबल मिथलेश। - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली क्षेत्र के गांव बघियाना निवासी महिला कांस्टेबल खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे में उनके एक बायां पांव और बायां हाथ कट गया, जबकि दूसरा पांव क्षतिग्रस्त होने के कारण ऑपरेशन के दौरान काट दिया गया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद राजकीय रेलवे पुलिस बल और अन्य लोगों ने जैसे-तैसे शोर मचाकर ट्रेन को रुकवाया और मिथलेश को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। खबर लिखने तक मिथलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


कांस्टेबल मिथलेश कुमारी सोमवार को गाजियाबाद से ड्यूटी कर लौट रही थीं। वह गाजियाबाद से करीब तीन बजे लिच्छवी एक्सप्रेस से खुर्जा जंक्शन के लिए बैठी थीं। शाम करीब चार बजे खुर्जा जंक्शन पर उतरते समय उनका पांव फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मिथलेश को खुर्जा के एक निजी हॉस्पिटल में ले जा गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि 27 वर्षीय मिथलेश की यूपी पुलिस में वर्ष 2012 में नौकरी लगी थी। मिथलेश कुछ माह पहले ही गाजियाबाद पोस्ट होकर आई हैं। वर्तमान में गाजियाबाद कोर्ट में उनकी ड्यूटी है। मिथलेश की शादी दो वर्ष पहले नोएडा के दनकौर कस्बे में हुई है। बताया जा रहा है कि बघियाना में मिथलेश की भाभी की तबियत खराब हो गई थी। इसी वजह से वह पिछले 15 दिनों से अपने मायके से ही गाजियाबाद ड्यूटी देने जा रही थीं। हादसे से मायके और ससुराल वालों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed