फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the absence of action by the attacker grabbed Logaen outpost gherry

लोगाें ने खुद हमलावर पकड़ा कार्रवाई न होने पर चौकी घेरी

Fri, 03 Mar 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 03 Mar 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
In the absence of action by the attacker grabbed Logaen outpost gherry
युवक के चाकू मारने वाले आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर गांधीपार्क चौकी पर हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
भाजपा पार्षद द्वारा वाल्मीकि युवक की पिटाई कराए जाने के मामले में बृहस्पतिवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब वाल्मीकि युवकों ने हमले का आरोपी पकड़कर चौकी पर पुलिस के हवाले कर दिया। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इसे लेकर भीड़ आक्रोशित हो गई और गांधीपार्क चौकी का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बात इतनी बिगड़ गई कि कुछ ही देर में वहां बवाल के अंदेशे पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। जैसे-तैसे पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


गांधीपार्क क्षेत्र के मोहल्ला शीशियापाड़ा निवासी सागर वाल्मीकि पुत्र मुकेश पर 27 फरवरी को कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इसमें भाजपा पार्षद कन्हैयालाल सहित कुछ लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब गुरुवार को घायल पक्ष के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और यह लोग उसे चौकी लेकर पहुंच गए। वहां इसी पक्ष के काफी अन्य लोग भी आ गए। इन लोगों का कहना था कि वह लोग खुद ही आरोपियों को पकड़ रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।


इसी बात पर लोगों ने चौकी का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जाम लगाने के प्रयास शुरू हो गए। इस खबर पर गांधीपार्क के अलावा सासनी गेट, बन्नादेवी व देहली गेट थानों का फोर्स भी पहुंच गया। जैसे तैसे हंगामा शांत कराया गया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जो युवक हिरासत में दिया गया है, उसे थाने भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed