फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In Sujanpur, a newborn baby was thrown into the bushes

सुजानपुर में कोई झाड़ियों में फेंक गया नवजात शिशु

Fri, 14 May 2021 11:48 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 14 May 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
In Sujanpur, a newborn baby was thrown into the bushes
नवजात बच्ची - फोटो : ब्यूूराे
खैर क्षेत्र के सुजानपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह हनुमान मंदिर की झाड़ियों एक नवजात शिशु मिला। खबर फैलते ही आसपास गांवों के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने पहुंचकर नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर भेजा। शिशु स्वस्थ बताया गया है। सीएचसी से उसे चाइल्ड हेल्पलाइन की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सुजानपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास हनुमान मंदिर की झाड़ियों में राहगीरों को यह नवजात पड़ा मिला। चर्चा है कि नवजात महज 8 घंटे का होगा। खबर फैली तो लोग वहां पहुंच गए। सुजानपुर की एक महिला ने नवजात को पालने के लिए अपने पास रख लिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही राहगीरों की सूचना पर खैर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार गांव पहुंचे और शिशु को खैर सीएचसी ले गए। सीएचसी में स्टाफ ने देखा तो नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ था। उस समय उसकी उम्र करीब 12 घंटे की स्वास्थ्य कर्मियों ने बताई। खैर कोतवाली पुलिस के अनुसार नवजात शिशु किसका है, यह जांच की जा रही है। नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ है। उसे चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed