फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illicit relations subdue the son accused of killing

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर बेटे की हत्या का आरोप

Thu, 25 Feb 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
गांधीपार्क इलाके से फोन पर बुलाए गए एक युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश सीजेएम न्यायालय के स्तर से दिए गए हैं। यह आदेश युवक की मां की ओर से दायर याचिका पर दिए गए हैं, जिसमें पिता पर अवैध संबंधों में बाधक बनने पर बेटे की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन


अदालत ने गांधीपार्क पुलिस को विवेचना कर कार्रवाई के लिए कहा है। गांधी पार्क क्षेत्र के डोरीनगर निवासी सावित्री देवी का आरोप है कि 25 वर्ष पूर्व गाजियाबाद के कांती प्रसाद से उसकी शादी हुई थी। पांच वर्ष पूर्व कांती प्रसाद के संबंध एक अन्य महिला से हो गए। जिसका बड़े बेटे विक्रम द्वारा विरोध करने पर आए दिन कांती प्रसाद उससे मारपीट करता था।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि कई बार उसके बेटे ने पिता को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। समाज में बदनामी के डर से वह इसका विरोध करने लगा। जिसके चलते 25 जून 2015 को फोन करके कांती प्रसाद ने बेटे विक्रम को बुला लिया और उस महिला के साथ मिलकर हत्या करने के बाद शव को जलाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी जानकारी पर सावित्राी देवी गाजियाबाद व अलीगढ़ गांध्ी पार्क थाने के चक्कर काटती रही लेकिन किसी ने फरियाद नहीं सुनी। अधिवक्ता सरदार मुकेश सैनी के माध्यम से 28 सितंबर को अदालत में आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई के लिए याचिका दायर की। मंगलवार को अदालत ने एसओ गांधी पार्क को आदेश जारी किए कि पिता व उसके भाई सहित तीन के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed