फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If you reject the proposal of friendship then the acid thrown at sister-in-law

दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराया तो भाभी पर फेंका तेजाब

Sat, 18 May 2019 01:35 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 18 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
If you reject the proposal of friendship then the acid thrown at sister-in-law
तेजाब से झुलसी महिला मेडिकल कॉलेज में उपचार कराती हुई। - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली के भुजपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक ने दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर पड़ोस में रहने वाली मुंह बोली भाभी पर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला की पीठ बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला का जेएन मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन




नगर कोतवाली के भुजपुरा क्षेत्र के आशिक अली रोड की रहने वाली महिला के पति ने बताया कि सुबह चार बजे पत्नी सहरी करने के बाद बर्तन धो रही थी। उसी वक्त पड़ोस के युवक ने छत से पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक दिया। पत्नी की चीखपुकार सुन घर में सो रहे परिवार के लोग जाग गए। पत्नी के पास जाकर देखा तो उसने पीठ पर तेजाब फेंकने की बात बताई। थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच पत्नी को जिला अस्पताल के लिए भेजा। यहां से उसे जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन




पीड़िता के पति के अनुसार डेढ़ माह पहले पत्नी ने बताया था कि पड़ोस में रहने वाला युवक उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर कई बार अश्लील हरकतें भी कर चुका है। यह बात परिवार को पता लगा तो युवक व उसके परिवार से झगड़ा हो गया था। उस समय ही युवक ने पत्नी पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। पति ने बताया कि वह निकिल पॉलिश का काम करता है। पांच वर्ष के बेटे का पिता है। घटना से परिवार सहमा हुआ है। आरोपी युवक के खिलाफ थाने मेें तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर नगर कोतवाली राजीव सिरोही के मुताबिक युवक को सुबह ही हिरासत में ले लिया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed