{"_id":"5841d9794f1c1b2616de6f77","slug":"her-father-and-brother-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता और भाई ने युवती को काट डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता और भाई ने युवती को काट डाला
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 03 Dec 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
वर्षा आैर उसके प्रेमी का आर्य समाज मंिदर में शादी करने के बाद का फाइल फोटो।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा युवती के ससुराल छोड़ प्रेमी संग रहने से नाराज पिता व भाई ने शुक्रवार को उसको धारदार हथियार से काट डाला और फिर शव जलाने की कोशिश की। प्रेमी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के पीछे अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आरोपी पिता-भाई फरार हैं। पुलिस ने मृतका की मां को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा प्रेमी व उसके मामा को भी पूछताछ के लिए थाने में बैठा रखा है।
चंडौस कोतवाली के गांव जामुनका के माजरा विजयपुरा निवासी पूरन सिंह के तीन बेटियां और एक बेटा है। इनमें सबसे बड़ी बेटी वर्षा (20) की शादी पिछले साल पिसावा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में हुई थी। शादी के बाद भी वह अक्सर मायके आकर रहती थी।
विज्ञापन
29 नवंबर को परिजनों ने समझाकर पति के साथ भेजा था, लेकिन गुरुवार को वह फिर विजयपुरा आ गई। इस बार वह अपने घर न जाकर प्रेमी कुलदीप (24) के घर में रहने लगी। इससे पिता, भाई की प्रतिष्ठा को ठेस लगी। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह वे दोनों बहाने से वर्षा को घर बुला लाए।
इसके बाद हत्या कर शव को घर के पीछे ही जलाने की कोशिश की। प्रेमी ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच विवाहिता का अधजला शव बरामद कर लिया।