{"_id":"56869d593af852d205e1c1899200db56","slug":"girls-flirting-with-the-stone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़खानी को लेकर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़खानी को लेकर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी गेट इलाके में कोचिंग से लौटती छात्राओं से छेड़खानी को लेकर बुधवार शाम दो पक्षों में मारपीट के दौरान पथराव हो गया। इस मामले में खबर पर दौड़ी पुलिस ने छात्राओं के पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसे लेकर छात्राओं के पक्ष में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
पला अंबेडकर चौक निवासी तीन छात्राएं एडीए कॉलोनी में रोजाना कोचिंग जाती हैं। उनका आरोप है कि क्षेत्र का ही एक युवक रोजाना उनके साथ कमेंट करता था। इसका विरोध भी किया गया। मगर वह नहीं माना। आरोप है कि बुधवार शाम छात्राएं जब कोचिंग से लौट रही थीं, तो फिर से आरोपी ने छेड़खानी कर दी।
इस पर विरोध करते हुए छात्रा ने एक युवक से मारपीट कर दी। इसे लेकर वहां दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और मारपीट के दौरान पथराव हो गया। बाद में खबर पर पहुंची पुलिस ने एक छात्रा के पिता व भाई को हिरासत में ले लिया। इसे लेकर परिजनों में आक्रोश है। देर शाम तक पुलिस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही थी।