{"_id":"5850575c4f1c1b686f64ae2b","slug":"girls-flirting-with-the-bus-running-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दौड़ती बस में छात्राओं से छेड़खानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर दौड़ती बस में छात्राओं से छेड़खानी
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर अलीगढ़ से गभाना जा रही बस में मंगलवार दुपहर मनचलों ने छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर गाली गलौज कर धमकी दे डाली। बस में बैठे यात्री भी सहम गए। चालक से बस को गभाना थाने पर रोकने को कहा तो आरोपी युवक हाईवे के पास बस से उतरकर फरार हो गए। बाद में छात्राएं थाने में बिना तहरीर दिए ही घर चली गईं।
चंडौस थाना क्षेत्र निवासी तीन युवती शहर के नामचीन कालेज से ग्रेजुएशन कर रही हैं। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह वह कालेज पढ़ने आई थीं। शाम को करीब पांच वह तीनों छात्राएं सारसौल स्थित एक प्राइवेट बस में चंडौस जाने के लिए बैठ गई।
पीड़ित छात्राओं के मुताबिक रास्ते से करीब आधा दर्जन युवक बस में सवार हो गए। कुछ देर बाद ही आरोपियों ने बस में सवार छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली गलौज कर धमकी दे डाली। मनचलों के आतंक से बस में सवार यात्री भी सहम गए। इसी बीच एक छात्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम को कई बार फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लग सका। इसके बाद एक छात्रा ने चालक से बस को गभाना थाने पर रोकने को कह दिया।
विज्ञापन
बस जैसे ही गभाना हाइवे के पास पहुंची तभी आरोपी युवक बस से ऊतरकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित छात्राओं ने फोन पर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दे दी। खबर मिलते ही परिजन भी आ गए। बाद में पीड़ित छात्राएं थाने में बिना तहरीर दिए ही घर चली गई। घटना के बाद से पीड़ित छात्राएं दहशत में हैं।
छर्रा अड्डा पुल के नीचे छात्रा से छेड़खानी, हंगामा
क्वार्सी क्षेत्र में छर्रा अड्डा पुल के नीचे महानगर के एक डिग्री कालेज की छात्रा से छेड़खानी करने पर हंगामा खड़ा हो गया। यहां पहले खुद छात्रा ने युवक के साथ मारपीट कर दी और फिर मदद में आए लोगों ने आरोपी युवक को दबोचकर जमकर धुना। जिसे बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मंगलवार दुपहर डिग्री कालेज से घर की ओर लौट रही छात्रा को छर्रा अड्डा पुल के निकट मनचले ने रोक लिया और उससे छेड़खानी करने लगा। युवती ने छेड़खानी का विरोध करते हुए मर्दानी का रूप धरण कर लिया। युवक को जमकर धुनना शुरू कर दिया। यह देख स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने भी उस मनचले की जमकर खबर ली। सूचना मिलते ही पुलिस वहां आ गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर छात्रा की तहरीर के आधर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।