फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Get Jinnah's picture removed from Parliament first, will remove it from AMU: Zubairy

संसद से जिन्ना की तस्वीर पहले हटवाओ, एएमयू से हटा देंगे : जुबैरी

Tue, 22 Jun 2021 02:04 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 22 Jun 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्र नेता फरहान जुबैरी ने कहा कि संसद से मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटवाइए, फिर यहां (एएमयू) से भी तस्वीर हटा देंगे। फरहान ने भाजपा सांसद सतीश गौतम के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने एएमयू में लगी जिन्ना की तस्वीर हटाने की बात कही थी।
विज्ञापन



फरहान ने कहा कि संसद में कानून बनाकर पास कराएं और जिन्ना की तस्वीर हटा दें। इसमें किसी को क्या एतराज हो सकता है, लेकिन सवाल यह है कि जब मुंबई, संसद से तस्वीर नहीं हटाई जा रही है तो यहां के लिए हायतौबा क्यों मची है। यह तस्वीर आजादी से पहले की लगी है, जब जिन्ना भारत के हिस्सा थे। क्या अपने इतिहास को भुलाया जाएगा, जो चीज इतिहास में रही है, उसे तो याद रखा ही जाएगा।
विज्ञापन



जिन्ना की तस्वीर एक बहाना है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव करीब आ रहा है। इसलिए भाजपा को किसी भी तरह से हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा लाना है। इनके पास कोई मुद्दा बचा नहीं है, तो लौट-फिर कर यूनिवर्सिटी पर ही आ जाते हैं। उसे निशाना बनाया जाता है। फरहान ने सांसद पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा कि वह भूखे परिवार का हाल जानने के बजाय एएमयू को राजनीति का अड्डा बनाना चाहते हैं। किसी तरह से यहां दंगा हो। इसलिए सांसद के बयान के वह बिल्कुल खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed