{"_id":"595e93c44f1c1b35168b4666","slug":"gas-losers-lose-billions-of-dollars","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी मालिक से सवा लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी मालिक से सवा लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी संचालक के ड्राइवर को घायल कर सवा लाख रुपए लूट लिए। एजेंसी संचालक कार में सवार थे, बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया, जिससे कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए। गैस एजेंसी संचालक की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार दोदपुर निवासी यूसुफ बेग पुत्र एमएम बेग की कालूपुरा में गैस एजेंसी है। यूसुफ बेग अमुटा अध्यक्ष प्रो. मुजाहिद बेग के रिश्ते में भ्ातीजे हैं। गुरुवार को अपनी कार से यूसुफ बेग शाम करीब साढ़े सात बजे घर के लिए निकले थे। कलूपुरा से वह करीब डेढ़ सौ मीटर आगे पहुंचे होंगे तभी पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रुकवा ली।
जब तक वह कुछ समझते बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और गेट खोल लिया। कार के टूटे शीशे कार चालक आबाद के सिर पर लगे और सिर से खून बहने लगा। गैस एजेंसी संचालक घबड़ा गए। बदमाश कार में रखा बैग लूटकर भाग निकले। बैग में एक लाख बीस हजार रुपये थे। 100 नंबर पर दी गई सूचना पर एसओ जवां मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रभारी जवां अमित यादव के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश में मुखबिर लगाए गए हैं। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि बदमाशों तक पहुंचने के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। इससे पूर्व शहर से गैस एजेंसी एसो. के अध्यक्ष केके तिवारी की अगुवाई में गैस एजेंसी संचालकों का दल मौके पर पहुंचा और पुलिस से जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की।