{"_id":"5c155c5dbdec22555521f452","slug":"four-gangsters-arrested-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार
Sun, 16 Dec 2018 01:32 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
विकास की आस जगाते घर-घर घूम रहे राजीव
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवां पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो बाइक, दो तमंचे मय कारतूस, एक मोबाइल, चाकू व 740 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार सभी शातिर किस्म के लुटेरे हैं और इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इनके और आपराधिक रिकार्ड को खंगालने में लगी हुई है।
एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि जवां थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, एसआई रोबिन सिंह, मनु यादव, सुरेंद्र मोहन, कांस्टेबल अजय राठी, रमन मलिक के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस रामपुर चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। शनिवार तड़के 03.20 बजे जवां की तरफ से जवां नहर पटरी पर दो बाइक आती दिखाई दीं।
दोनों बाइकों पर चार युवक सवार थे। जो कि पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस को शक हुआ तो उनके पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। इधर, बाइक सवारों ने पुलिस को अपने पीछे आते देख फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर चारों को रामपुर चौराहे के पास पकड़ लिया। तलाशी में इनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चाकू तथा एक मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ में अपने नाम रवि पुत्र सुरेश यादव हाल निवासी 23 ब्लाक शिव इंकलेव दिचाऊ रोड नजफगढ़ दिल्ली मूल निवासी ग्राम खड़ीत थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद, सागर पुत्र राजकुमार निवासी 28 बाबा हरिदास इंकलेव दिल्ली, मनीष पुत्र श्री कृष्ण निवासी 37 बाबा हरिदास इंकलेव दिल्ली, हिमांशु पुत्र दिनेश पाठक उर्फ नत्थू सिंह निवासी थाना पहासू जनपद बुलंदशहर बताया।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। आधार कार्ड का नंबर 975930874057 है तथा इस पर कपिल कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह 11 पोखरगढ़ी बरौली अलीगढ़ लिखा हुआ है। इन्होंने जवां में एक लूट स्वीकारी है। इसके अलावा पुलिस इनके बारे में छानबीन कर रही है।