{"_id":"5beb328abdec22695873d027","slug":"former-district-panchayat-member-shot-dead-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने युवक को गोली मारी, जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने युवक को गोली मारी, जख्मी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
गोली से घायल तेजवीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र में अपने मित्र से मिलकर घर लौट रहे युवक पर भाजपा से जुड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। इनमें शराब के नशे में कुछ विवाद होने की बात कही जा रही है। मगर दोनों पर वजह को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। मामले में पीड़ित के जीजा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इसे लेकर देर रात तक समझौते के प्रयास होते रहे। मगर सफलता भी नहीं मिली।
बताया गया है कि तेजवीर सिंह पुत्र फकीर चंद निवासी गांव बासौली थाना गोंडा यहां गुलशन कंपाउंड इलाके में रहता है। वह सोमवार को अपने दोस्त बनी सिंह से मिलने सर्वोदय नगर गया था। तेजवीर के जीजा बच्चू सिंह ने बताया कि वहां से लौटते समय राज विहार कॉलोनी के पास उसका पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमेश चौधरी निवासी महेरा अतरौली हाल निवासी पीएसी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सोमेश ने पिस्टल तान उस पर फायर कर दिया। इससे तेजवीर की जांघ में गोली लग गई और वह गिर गया।
राहगीरों की भीड़ देख सोमेश वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उसे रैफर कर दिया गया। पीड़ित का फिलहाल नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को पीड़ित की ओर से बच्चू सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह के अनुसार फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी हिरासत में है। इधर, इस मामले में कुछ भाजपा नेता देर रात तक समझौते के लिए प्रयासरत रहे। मगर बात बनती नहीं दिखाई दी।