फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Flirting in the town of Jalali, rage

जलाली में छेड़खानी, मारपीट से आक्रोश

Wed, 19 Jul 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 19 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Flirting in the town of Jalali, rage
मारपीट के बाद घर में लगाई आग - फोटो : Amar Ujala
कस्बे में मंगलवार सुबह सिंचाई के विवाद में एक समुदाय पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को घर में घुसकर पीटा। इस दौरान बीच बचाव में आई महिलाओं व लड़कियों से भी मारपीट करते हुए उनके साथ अश्लीलता भी की तथा जाते जाते घर पर पडे़ छप्पर में आग लगा दी।
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर जब भीड़ जुटनी शुरू हुई तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गये। मामला अलग-अलग समुदाय पक्ष से जुड़ा होने पर तूल पकड़ गया। मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  घटना के विरोध में आंशिक रूप से बाजार बंद रखा गया, वहीं विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि यदि आरोपी 12 घंटे के भीतर नहीं पकड़े गए तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


कस्बे के मुहल्ला अबुल फजल निबासी बाचाराम, विजयपाल सिंह तथा वेदराम पुत्रगण मानसिंह के खेत के सहारे ही आरोपी पक्ष के आबाद व निजाम के खेत हैं। पिछले कुछ दिनों से आरोपी पक्ष बाचाराम केे बोरिंग से ही अपने खेत में सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाचाराम का आरोप है कि सिंचाई के दौरान कभी आरोपी उनके खेत में पानी काट देते तो कभी उनकी मेड़ काट लेते। इन हरकतों से आजिज आकर उन्होंने सोमवार शाम आरोपी पक्ष के आबाद व निजाम को पानी देने से मना कर दिया। इसी खुन्नस में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अचानक आरोपी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग हाथों में लाठी, डंडे, सरिया व तमंचे लेकर घर में घुस आये तथा गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

घर में मौजूद महिलाओं व लड़कियों ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटते हुए उनके साथ अश्लीलता व अभद्रता करना शुरू कर दी। लडकियों के कपडे़ फाड़ दिये जबकि महिलाओं को जमीन पर घसीटा। बाचाराम का कहना है कि जाते जाते आरोपियों ने छप्पर में भी आग लगा दी।

चीख पुकार सुनकर बराबर में स्कूल चला रहे उसके भतीजे यश व अन्य लोगों ने आरोपियों को टोका तो उनसे भी हाथापाई कर दी, जिससे स्कूली बच्चों में भी अफरा तफरी मच गई। भीड़ बढ़ती देख आरोपी वहां से हथियार दिखाते हुए निकल गये। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने पर झगडे़ की चर्चा कस्बे में आग की तरह फैल गई।

हिंदूवादियों ने बाजार बंद करने का आह्वान कर दिया। करीब दो घंटे आंशिक रूप से बस अड्डा बाजार बंद रहा, जोकि संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद खुल गया। सूचना पर विहिप नेता रामकुमार आर्य भी मौके पर पहुंच गये तथा पुलिस चौकी में थानाध्यक्ष डा विनोद कुमार से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वहीं सीओ अतरौली सुरेश कुमार व एसडीएम कोल पंकज वर्मा ने भी पीड़ित पक्ष से घटनाक्रम की जानकारी हासिल की। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि घटना के वक्त काफी देर तक पड़ोसियों ने यूपी 100 नंबर डायल किया, लेकिन किसी ने फोन ही नहीं उठाया। बाद में कस्बे के लोगों ने पुलिस चौकी जाकर घटना की जानकारी दी। बाचाराम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आबाद व जफर पुत्रगण बब्बू, निजाम व इजराइल पुत्रगण रहमुद्दीन, कासिम व नदीम पुत्रगण सलीम के विरुद्ध आगजनी, मारपीट व छेड़खानी की धाराओं (147, 1

48, 149, 436, 354, 504 व 509) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि दोनों पक्षों में पिछले कई दशक से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है तथा पूर्व में भी कई बार दोनों पक्षों में मारपीट व झगडे़ भी हो चुके हैं जिसमें गोलीबारी भी हुई है।


एसओ ने बताया कि आबाद और निजाम पर पहले से ही बलात्कार एवं हत्या का मुकदमा चल रहा है। विहिप  के नगर  अध्यक्ष  कैलाश  कुशवाहा ने कहा कि यदि आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन और बाजार बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed