फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five killed in road accidents , four wounded

सड़क हादसों में पांच की मौत, चार घायल

Wed, 02 Mar 2016 01:16 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Wed, 02 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Five killed in road accidents , four wounded
अतरौली के कोतवाली के गांव चकाथल निवासी कलियान सिंह की पत्नी सुमन देवी आठ माह की गर्भवती थी। मंगलवार को कलियान सिंह अपनी चाची कांती देवी के साथ बाइक से अपनी पत्नी सुमन देवी को अतरौली दवा दिलवाने जा रहे थे। इसी दौरान आइटीआई कॉलेज के पास रामघाट रोड पर एक कुत्ता बाइक के आगे आ गया। इससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसमें सुमन देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि कांती देवी और कलियान सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। उधर, जवां के गांव हिम्मतपुर निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र हेतराम बाइक द्वारा अपने दोस्त गांव के ही मेघ सिंह के साथ बाइक से अतरौली की ओर जा रहा था। इसी दौरान काजिमाबाद बरी के अड्डे के निकट उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। बाइक गिरते ही भूपेंद्र का सिर सड़क से जा टकराया। इसमें भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मेघ सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन

जवां में मंगलवार की शाम तैय्यब पुत्र यूनुस निवासी रिवाड़ा थाना जहांगीरबाद बुलंदशहर अपनी पत्नी रेशमा (27) और बेटी  बिल्लो (7)  बाइक से मौसेरे भाई इरफान की बारात में मौलाना आजाद नगर जमालपुर में आये थे। शादी का कार्यक्रम पूरा होने के बाद शाम को तैय्यब अपने बच्चों के साथ बाइक से अपने गांव रिवाड़ा जा रहा था, जैसे ही वह तेजपुर मोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रहे गैस सिलेंडर के ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। जिसमें रेशमा देवी और बिल्लो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और तैय्यब बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना मोबाइल द्वारा तैय्यब के परिवार वालों को दी। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ की दुर्गेश कॉलोनी निवासी सुरेंद्र नगर मदन पाल सिंह (40) पुत्र जुगेंद्र पाल सिंह गभाना क्षेत्र में भांकरी स्थित जेडी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में कैंटीन चलाता है। सोमवार की रात्रि में अपने घर वापस जा रहा था।  जैसे ही वह कालेज के गेट से बाहर निकला विपरीत दिशा से आ रहे लोडर ने बाइक सवार में टक्कर मार दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट मृतक के चचेरे भाई सतेंद्र सिंह ने लोडर गाड़ी के चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed