{"_id":"5b733db742c7925c9f2d596f","slug":"first-beaten-with-sticks-then-dragged-by-bike-dragged","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर बाइक से बांधकर घसीटा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर बाइक से बांधकर घसीटा, मौत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे जितेंद्र की पत्नी व मासूम बच्चे।
- फोटो : Amar Ujala
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़िया बहादुर गढ़ी में सोमवार को मामूली कहासुनी को लेकर विवाद में एक युवक को डंडों से जमकर पीटा गया और फिर बाइक से बांधकर खड़ंजे पर घसीटा गया। युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मृत युवक के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोतवाली के गांव खेड़िया बहादुरगढ़ी निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह सोमवार सुबह करीब छह बजे खेतों की ओर से घर लौट रहा था। इसी समय गांव का ही सोमप्रकाश पुत्र राजेंद्र सिंह डुकरिया वाली प्याऊ से बाइक पर गांव लौट रहा था। सड़क पर भरा पानी बाइक के पहिए से उछल कर जितेंद्र के ऊपर गिर गया।
इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। सोमप्रकाश ने अपने परिजनों को भी बुला लिया। जितेंद्र की पत्नी कमलेश ने बताया कि इन लोगों ने जितेंद्र पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिया। उन्होंने जितेंद्र की ही शर्ट से गले में फंदा लगाकर उसे बाइक से बांधकर खड़ंजे पर घसीटा। पुलिस जितेंद्र को थाने ले आई। वहां से दीनदयाल अस्पताल भेजा गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उधर, दूसरे पक्ष ने जितेंद्र पर तमंचा से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
दो पक्षों के झगड़े में जितेंद्र के गंभीर चोटें आई हैं। उसकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दूसरे पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवेश राणा, कोतवाल अतरौली