फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First beaten, then strangled to death Dr. Aastha in aligarh

मेडिकल ऑफिसर की मौत : पहले पीटा, फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतारा डॉ. आस्था अग्रवाल को

Fri, 15 Oct 2021 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Oct 2021 01:22 AM IST
सार

मुकदमे में पति, देवर, जेठ के अलावा एक दोस्त भी नामजद किया गया। फरार पति को सरगर्मी से तलाश रही पुलिस, आज होगा अंतिम संस्कार।

विज्ञापन
First beaten, then strangled to death Dr. Aastha in aligarh
डॉ. आस्था अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट को लेकर सुर्खियों में रहीं स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था अग्रवाल (33) को पहले पीटा गया। फिर गला दबाकर मौत के घाट उतारा गया। इसके बाद उनका शव घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए फंदे पर लटकाया गया था। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चार डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण गला दबाकर (स्ट्रांगुलेशन) हत्या करना आया है। इधर, इस घटना में आस्था की बहन की तहरीर पर पति अरुण अग्रवाल के अलावा देवर, जेठ व एक दोस्त को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मायके पक्ष ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार करना तय किया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में तैनात डॉ. आस्था अपने पति अरुण अग्रवाल संग क्वार्सी क्षेत्र की रमेश विहार कॉलोनी में रहती थीं। दंपती पर 10 वर्षीय बेटा अर्नव व 8 वर्षीय आन्या है। पति अरुण कासिमपुर में राधिका ऑक्सीजन प्लांट चलाता है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात से आस्था का अपने मायके पक्ष के लोगों या अन्य किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका पति भी बच्चों को सिविल लाइंस श्याम नगर में अपने बड़े भाई के घर छोड़कर गायब है। बुधवार शाम को आस्था की आगरा में रहने वाली बहन आकांक्षा ने काफी प्रयास के बाद बहन से संपर्क न होने पर आस्था के ड्राइवर मनीष चौधरी को आस्था के घर भेजा। तब पता चला कि बाहर ताला लटका है और अंदर बेडरूम में आस्था का शव फंदे पर झूल रहा है। इस खबर पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उसी समय आकांक्षा ने हत्या का आरोप मढ़ा था। 

देर रात यहां पहुंचकर आकांक्षा ने अपने बहनोई अरुण अग्रवाल के अलावा अरुण के छोटे भाई अनुज व बड़े भाई तरुण अग्रवाल के अलावा पड़ोस में ही रहने वाले दोस्त अर्पित अग्रवाल को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। 

इधर, बृहस्पतिवार को चार डॉक्टरों के पैनल क्रमश: डॉ. विशाका माधवी, डॉ. नीरज, डॉ. अनिल व डॉ. हारुन के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में आस्था के शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में साफ आया है कि आस्था को गला दबाकर मारा गया। उसके साथ इससे पहले मारपीट हुई है, जिससे उसके पैरों पर नीले निशान व चेहरे, गर्दन आदि पर भी मारपीट की खरोंच के निशान हैं। 

पैनल की रिपोर्ट मिलने के बाद यह प्रकरण साफ तौर से हत्या का हो गया है। माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव फंदे पर लटकाकर बाहर से ताला लगाकर पति बच्चों को लेकर गायब हुआ है। देर शाम शव आस्था के छोटे भाई अभिनव को सौंप दिया था। शव को परिवार आस्था के रमेश विहार स्थित घर ले गए। जहां अमेरिका से आ रहे आस्था के बड़े भाई अमित का इंतजार है। उनके आने पर शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


डॉक्टर की मौत के मामले में पोस्टमार्टम में हत्या होना साफ हो गया है। परिवार की ओर से नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस टीमें मुख्य रूप से आरोपी पति को तलाश रही हैं। बाकी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच व गिरफ्तारी के साथ हत्या की वजह भी साफ हो जाएगी। 
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed