फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing on SP Leader

सपा नेताओं पर फायरिंग

Sun, 27 Sep 2015 01:54 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sun, 27 Sep 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
सपा नेताओं पर फायरिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष फैसला मुस्तफा व जिला सचिव शैलेंद्र सिंह शीलू पर कार सवार युवक ने फायर कर दिया। इस दौरान पब्लिक की मदद से कार सवार को पकड़ लिया गया, जो नशे में है और दिल्ली से यहां रिश्तेदारी में आ रहा था। फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में है। उससे एक तमंचे के अलावा चाकू भी मिला है।

बताया गया है कि सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कालू जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे हैं।
सरसैयद नगर निवासी फैसल व रामबाग निवासी शीलू ठाकुर बाइक से शाम को कालू के चुनाव क्षेत्र से प्रचार खत्म होने के बाद बाइक पर शहर लौट रहे थे। तभी तालानगरी से शहर की ओर गंदे नाले के बाद एक दिल्ली नंबर की इंडिको ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस पर उन्होंने उसे डांटा तो जवाब में फायर कर दिया। इस पर वह हड़बड़ा गए और पब्लिक की मदद से कार सवार को दबोच लिया। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में खुद का नाम प्रांशू मिश्रा निवासी छतरपुर दिल्ली बताया है। उसके अनुसार वह यहां सांगवान सिटी इलाके में अपनी किसी रिश्तेदारी में आ रहा था। पुलिस के अनुसार युवक नशे में है। उसके खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed