फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   First friendship on the app, then calling into the room and blackmailing

Delhi News: पहले एप पर दोस्ती, फिर कमरे में बुलाकर ब्लैक मेलिंग

Thu, 17 Sep 2026 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
First friendship on the app, then calling into the room and blackmailing
-महिला ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी
विज्ञापन

गैंग के तीन महिला सदस्यों समेत सरगना गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं समेत सरगना मनदीप को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों में से एक महिला ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी और नकदी व यूपीआई के जरिए 2.15 लाख रुपये की उगाही कर ली।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि मथुरा निवासी चंद्रभान सिंह ने 14 सितंबर को छावला थाने में शिकायत की। क्वैक एप के जरिए उसकी एक महिला से दोस्ती हुई। महिला उसे ढांसा मेट्रो स्टेशन बुलाकर नजफगढ़ स्थित एक घर ले गई। वहां दो महिला और एक पुरुष पहुंचे। एक महिला ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। फिर 22 हजार नकदी और कई यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए 2.15 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैंक खातों की जांच कर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने सरगना गन्नौर सोनीपत निवासी मनदीप, गाजियाबाद निवासी प्रीति, नजफगढ़ निवासी कमलेश और रितु को गिरफ्तार किया। मनदीप और कमलेश पर हरियाणा और दिल्ली में अन्य मामले दर्ज हैं। रितु ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकाया था। पुलिस ने अलग-अलग बैंक खातों को होल्ड पर डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed