{"_id":"6aabd804cf0ace9cf00ef2c8","slug":"two-people-including-an-elderly-person-killed-in-separate-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101332-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत
विज्ञापन
-संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। राठीवास गांव के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से बुजुर्ग घायल हो गए थे। उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, सोहना में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति की जान चली गई। संबंधित थाना पुलिस ने मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राठीवास गांव निवासी दिनेश कुमार ने बिलासपुर थाना पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने चाचा सुभाष को बिलासपुर बैंक से पेंशन दिलाकर पैदल घर लौट रहे थे। एनएच-48 मोड़ से आगे राठी इंडस्ट्रीज कंपनी के पास पहुंचने पर गांव का ही युवक कर्मबीर उर्फ ललित तेज रफ्तार और लापरवाही से बुलेट चलाते हुए आया और उनके चाचा को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में सुभाष को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
दूसरे मामले में सोहना ढाणी निवासी सरफू ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनके भाई शौकीन की मोटरसाइकिल उनका दोस्त शाहरुख लेकर गया था। सुबह करीब 10 बजे वह सोहना में विशाल मेगा मार्ट के पास मोटरसाइकिल के इंतजार में खड़े थे। कुछ देर बाद शाहरुख मोटरसाइकिल लेकर आया और शौकीन सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान गुरुग्राम की ओर से तेज रफ्तार में आए डंपर ने शौकीन को टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।