दवा दुकान और गोदाम में आग लगी, लाखों का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफाला मार्केट की एक दवा की दुकान और गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने से लाखों रुपये की दवा जलकर राख हो गई है। देर रात तक दमकल और पुलिस आग बुझाने के काम में जुटी हुई है।
रसलगंज के छत्तारी कंपाउंड निवासी महफूज अहमद दवा व्यापारी हैं। उनकी फफाला मार्केट में दुकान है। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे उनकी दुकान में आग लग गई। किसी ने उनको घटना की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर तुरंत घटना के बारे में दमकल और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस देर रात तक आग बुझाने में जुटी रही। लगभग आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है।