फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire fighters, children and children survived

वन कर्मियों पर झोंके फायर, बाल-बाल बचे

Tue, 13 Mar 2018 02:16 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Tue, 13 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fire fighters, children and children survived
जांघ पर गोली का निशान दिखाते रघुवीर िसंह - फोटो : अमर उजाला
शेखाझील में सोमवार की दोपहर टिकट के लिए टोकने पर अराजक किस्म के युवकों ने पहले तो पड़ोसी गांव का निवासी होने की बात कही, लेकिन जब पर्यटकों की गालीगलौज और अभद्रता की शिकायत पर इन युवकों को टोका गया तो उन्होंने वन कर्मियों से गालीगलौज शुरू कर दी। वन कर्मियों को हड़काया और चले गए। साढ़े तीन घंटे बाद फिर से शेखाझील लौटकर वन कर्मियों पर तमंचों से फायर झोंके, जिसमें दो वन कर्मी बाल-बाल बचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखे बरामद करने के साथ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शेखाझील पक्षी विहार में टिकट वितरण का काम देख रहे वन कर्मी रघुवीर सिंह तथा डिप्टी रेंजर भगवती प्रसाद को निशाना बनाते हुए इन युवकों ने फायर किया। रघुवीर सिंह को छूते हुए गोली निकल गई। भगवाती प्रसाद बाल बाल बचे। उधर बरामद खोखे के बाबत चौकी प्रभारी आदित्य शंकर तिवारी का कहना है कि कारतूस कंपनी के नहीं थे, बल्कि भरे हुए थे, इसलिए जानलेवा साबित नहीं हुए।
विज्ञापन


रघुवीर सिंह के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब साढे़ बारह बजे तीन लोग शेखाझील में प्रवेश करने लगे। उन्हें टिकट के लिए टोकने पर युवकों ने खुद को पड़ोसी गांव अलहदादपुर का बताते हुए गालीगलौज करते हुए जबरन अंदर घुस गए। आरोप है कि कुछ देर बाद पर्यटकों ने इन युवकों पर छेड़छाड़ तथा अभद्रता की शिकायत की। इस पर डिप्टी रेंजर भगवती प्रसाद ने आरोपियों को टोका तो वह धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक बाइक पर दो नकाबपोश युवक आए। गेट पर खडे़ होकर गालीगलौज करते हुए उन पर फायर झोंक दिया। एक कारतूस मिस हो गया, जबकि दूसरा रघुवीर सिंह के दाएं पैर की जांघ को छूकर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर की आवाज सुनकर झील पर काम कर रहे मजदूर दौड़कर वहां पहुंचे जिन्हें देखकर हमलावर भाग निकले। सूचना पर यूपी 100 वैन के साथ ही जलाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से 315 बोर के दो कारतूस मिले हैं। रघुवीर सिंह ने अलहदादपुर गांव के दो अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जानकारी क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक कुमार निमेष ने पुलिस से शेखाझील तथा वन कर्मियों की सुरक्षा को लेेकर बातचीत की तथा अराजकतत्वों की धरपकड़ को लेकर ठोस योजना बनाने पर चर्चा की।


- वन कर्मियों पर फायर करने की घटना बहुत बड़ी है। इसमें क्षेत्र के ही कुछ अराजकतत्व शामिल हैं, जो झील में उत्पात मचाते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। - अशोक कुमार निमेष, रेंजर अलीगढ़ क्षेत्र। 

जल्द ही बताए गए हुलिए आदि के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। - डा. विनोद सिंह, इंस्पेक्टर हरदुआगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed