फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR of rape in a live-in relationship , schoolgirl disappeared

लिव-इन रिलेशनशिप में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, छात्रा गायब

Tue, 29 Sep 2015 01:36 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Tue, 29 Sep 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
लिव-इन रिलेशनशिप में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, छात्रा गायब
विज्ञापन

अलीगढ़। पड़ोसी जिले के हाईस्कूल के साथी छात्र-छात्रा यहां लॉ की पढ़ाई करने भी साथ चले आए और लिव-इन-रिलेशनशिप में साथ रहने लगे। हालांकि युवती ने इन रिश्तों का विरोध किया। मगर शादी की बात कहकर युवक ने युवती को अपने साथ ही किराये पर पत्नी की तरह रखा। मगर अब जब शादी से इंकार कर दिया तो युवती ने सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज करा दिया। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद से युवती भी गायब है। इसे लेकर युवती के परिजन सोमवार को सिविल लाइंस थाने गए। जहां कोल विधायक भी उनके साथ थे। पुलिस ने उन्हें उचित भरोसा दिया है।

युवती की ओर से सिविल लाइंस में दर्ज कराई गई तहरीर में कहा है कि पड़ोसी जनपद में हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान ट्यूशन में उनकी मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती हुई और साथ-साथ पढ़ते पढ़ते यहां लॉ करने आ गए। हालांकि शुरुआत में दोनों अलग-अलग रह रहे थे। मगर पिछले साल युवक ने उसे अपने जन्म दिन की शाम अपने सुदामापुरी स्थित किराये के कमरे पर बुलाया। जहां उसके साथ बातों में उलझाकर दुष्कर्म किया। फिर उसे साथ रहने व शादी के लिए राजी किया। युवती अगले दिन अपना सामान लेकर युवक के साथ ही बराबर वाले कमरे में रहने लगी। दोनों में बराबर रिश्ते रहे। कई मर्तबा युवक ने उसका गर्भपात कराया। इस काम में युवक के मामा ने भी मदद की। अब आकर जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक धमकाते हुए एक दिन अचानक गायब हो गया। इसे लेकर युवती थाने गई तो पुलिस ने पिछले सप्ताह अभिषेक यादव निवासी बबराला और उसके मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद यानि चार दिन से युवती गायब है। इसे लेकर पड़ोसी जिले से युवती के पिता आदि परिजन सोमवार को यहां पहुंचे। उन्होंने कोल विधायक जमीरउल्लाह से मुलाकात की। बाद में थाने भी गए। जहां पुलिस ने कहा है कि युवती को बरामद करने व आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed