फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father-in-law molested daughter-in-law by moving to Ahmedabad

अहमदाबाद ले जाकर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म

Tue, 13 Oct 2020 12:00 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 13 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law molested daughter-in-law by moving to Ahmedabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्वार्सी क्षेत्र की एक गर्भवती महिला ने अपने ससुर पर दो माह पूर्व फुसलाकर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, जब उसने अपने पति से शिकायत की तो उसने मदद के बजाय तीन तलाक की धमकी दे दी और महिला को अकेले गुजरात से अलीगढ़ भेज दिया। 
विज्ञापन


शिकायत लेकर महिला अपने मायके पक्ष के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची। यहां एसपी क्राइम को बताया कि करीब दो पूर्व उसके सास-ससुर मायके आए। वे उसे बातों में लगाकर गुजरात ले गए। इस दौरान अकेले में ससुर ने दुष्कर्म किया। सास ने भी विरोध नहीं किया और पति ने भी बात पर पर्दा डालने, ज्यादा तूल देने पर तलाक तक की धमकी दे दी।
विज्ञापन



यह भी कहा कि उसे बाप-बेटों के साथ ऐसे ही रहना होगा। इसके बाद दोबारा उसके साथ वारदात हुई। बाद में उसे तरह-तरह से लालच दिया गया और दो दिन पूर्व अहमदाबाद से उसे एक ट्रेन में बैठा दिया। उसने दिल्ली पहुंचकर अपने पिता को खबर देकर वहां बुलाया। इस मामले में एसपी क्राइम ने इलाका पुलिस को निर्देशित किया है। महिला सात माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed