फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Family of boyfriend's father's girlfriend beaten up, detained for both sides

प्रेमी के पिता की प्रेमिका के परिजनों ने की पिटाई, दोनों पक्ष लिए हिरासत में

Mon, 14 Jan 2019 01:59 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 14 Jan 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Family of boyfriend's father's girlfriend beaten up, detained for both sides
दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद बंद पड़ी दुकानें। - फोटो : Dig Vishal
महानगर के सासनी गेट जयगंज इलाके में पिछले माह गैर समुदाय के युवक द्वारा युवती को ले जाने की घटना के बाद पनपे सांप्रदायिक विवाद ने शनिवार रात फिर तूल पकड़ लिया। यहां दुकान खोलकर उसमें से सामान निकालने आए युवक के पिता संग युवती पक्ष ने मारपीट कर दी। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने उल्टा युवक के पिता को ही हिरासत में ले लिया। इससे युवती पक्ष के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने रविवार सुबह भवन स्वामी संग मारपीट कर दी।
विज्ञापन


इसे लेकर वहां तनाव पैदा हो गया और बाजार भी बंद हो गया। इस खबर पर पुलिस ने इन दोनों पक्षों को भी हिरासत में ले लिया। सभी पर शांति भंग में कार्रवाई की गई। इसी बीच रात को हिरासत में लिए गए युवक के पिता की तबियत बिगड़ गई, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और अस्पताल से ही उसे मजिस्ट्रेट ने मुचलके पर रिहा किया।
विज्ञापन


जयगंज 35 नंबर स्कूल के पास किराये की बिल्डिंग में कपड़े की दुकान चलाने वाले निजामुद्दीन के बेटे पर पिछले माह गैर समुदाय की युवती को ले जाने का आरोप था। इसे लेकर दो बार सांप्रदायिक विवाद भी पैदा हुआ था। उस समय जैसे तैसे मसला शांत हुआ। तभी से निजामुद्दीन की दुकान बंद थी। बताया गया है कि शनिवार रात वह अपनी दुकान में से कुछ सामान निकालने आया था, तभी उसे युवती पक्ष ने घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दुकान के भवन स्वामी ने बीचबचाव कराया और वहां हंगामी स्थिति बन गई। इस सूचना पर पहुंची पुलिस निजामुद्दीन को थाने ले गई। बाकी लोगों को हड़काकर भगा कर मसला शांत करा दिया। निजामुद्दीन को पुलिस ने यह कहते हुए शांति भंग में पाबंद किया कि जब तुम्हारे खिलाफ माहौल है तो तुम आए क्यों। इससे युवती पक्ष के हौसले बुलंद हो गए और सुबह उन्होंने बीच बचाव करने वाले दुकान स्वामी को घर में घुसकर पीट दिया।

इसी बात पर वहां फिर तनाव बन गया। लोग पुलिस के खिलाफ इस बात पर बाजार बंद करके बैठ गए कि रात को भी इन लोगों ने मारपीट की और सुबह भी मारपीट की, मगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। यह सुन पहुंची पुलिस ने युवती के पिता व भवन स्वामी को भी हिरासत में लेकर तीनों को शांति भंग में पाबंद कर दिया। 


इसी बीच पहले से उच्च रक्तचाप के मरीज निजामुद्दीन की तबियत बिगड़ गई, जिसे तत्काल अस्पताल में ले जाया गया। सीओ प्रथम विशाल पांडेय के अनुसार नियाजुद्दीन पहले से उच्च रक्तचाप का रोगी था। तबियत बिगड़ने पर उसका इलाज कराया गया और मजिस्ट्रेट को बुलाकर रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed