फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fake bus caught, case filed against three

अलीगढ़ः फर्जी बस पकड़ी, तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 16 Apr 2022 12:56 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
यातायात पुलिस, संभागीय परिवहन अधिकारी व परिवहन निगम के अधिकारियों के प्रयास और अभियान चलाने के बाद भी माफिया के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। माफिया फिर से सक्रिय होकर फर्जी बसें चलाने लगे हैं। ऐसी एक फर्जी बस नौ अप्रैल को पकड़ी गई तो चालक-परिचालक व मालिक पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 
विज्ञापन




अलीगढ़ डिपो के सुरेंद्र कुमार शर्मा, राकेश कुमार सिंह व डिपो लेखक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि नौ अप्रैल को यूपी 14 जीटी 4052 बस सारसौल स्थित सैटेलाइट बस अड्डे के सामने आकर रुकी, जो हूबहू रोडवेज बस जैसी ही थी, जिसके आगे कौशांबी डिपो लिखा हुआ था। परिचालक यात्रियों को रोडवेज बताकर ही बस में बैठा रहे थे।
विज्ञापन




टीआई यातायात व कर्मचारियों ने नाम पूछा तो चालक ने अपना नाम राजकुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी चिढ़हरा थाना दादरी नोएडा बताया। परिचालक ने अपना नाम पप्पू निवासी अहमदगढ़ बुलंदशहर बताया और गाड़ी छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चालक के माध्यम से बस को बन्नादेवी थाना पहुंचाया गया। चालक ने मालिक का नाम अमित कुमार पुत्र भूप सिंह निवासी गाजियाबाद बताया। उसने कहा कि अमित कुमार की देखरेख में ही बस का संचालन होता है। इस पर तीनों के खिलाफ बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed