फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Factory worker killed by giving betel hire

फैक्ट्री मजदूर ने सुपारी देकर कराई मालिक की हत्या

Wed, 14 Nov 2018 01:56 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 14 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
Factory worker killed by giving betel hire
1 - फोटो : file photo
 महानगर के बरौला बन्नादेवी इलाके के हार्डवेयर फैक्ट्री संचालक की हत्या में पुलिस ने रहस्य उजागर करते हुए फैक्ट्री मजदूर व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या फैक्ट्री मजदूर ने मात्र 50 हजार रुपये न मिलने पर दस हजार रुपये की सुपारी देकर अपने साथी से कराई थी। खास बात है कि फैक्ट्री स्वामी शराब पीने का आदी था, इसका लाभ उठाकर घटना की रात उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद पोटाश मिलाकर पानी पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर चाकू से गला रेत दिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बन्नादेवी जावेद खान के अनुसार मोहन नगर बरौला के हार्डवेयर फैक्ट्री संचालक 62 वर्षीय अमरपाल सिंह 1 नवंबर से लापता थे और 8 नवंबर को उनकी लाश नादा पुल के पास नाले में मिलने पर बेटे ब्रजेश ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना के खुलासे में अमरपाल सिंह की फैक्ट्री में ही काम करने वाले फुरकान निवासी मुस्ताक नगर बन्नादेवी का नाम सामने आया। लोगों से जानकारी मिली कि आखिरी बार अमरपाल सिंह को स्कूटी पर फुरकान के साथ जाते देखा गया था। इसी दिशा में काम करते हुए साक्ष्यों के आधार पर फुरकान व उसके साथी इमरान निवासी कैलाश गली देहली गेट को गिरफ्तार किया गया। उसने स्वीकारा कि अमरपाल सिंह उसे 50 हजार रुपये नहीं दे रहे थे। इसी विवाद में गुस्से में वह उन्हें शराब पीने के बहाने अपने साथ ले गया। वहां पहले से तय साजिश के तहत इमरान मिल गया। उन्हें शराब व पोटाश का पानी पिलाकर बेहोश किया। फिर चाकू से इमरान ने गला रेतकर हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed