{"_id":"5d0d2e318ebc3e079f1b3d3e","slug":"encroachment-removed-on-team-sutlee-bam-major-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई टीम पर फेंका सुतली बम, मची भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अतिक्रमण हटाने गई टीम पर फेंका सुतली बम, मची भगदड़
Sat, 22 Jun 2019 12:51 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बवाल को बाद लोगों को समझाते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : पंकज रावत
खैर के सब्जी मंडी रोड स्थित विवादित पैंठ (बाजार) मैदान की भूमि से अतिक्रमण हटवाए जाने पर शुक्रवार को बवाल हो गया। समुदाय विशेष की महिलाएं जेसीबी के आगे खड़े होकर विरोध करने लगीं। तमाम लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान अतिक्रमण हटवाने पहुंची टीम व जेसीबी पर पत्थर फेंके गए। किसी ने तेज आवाज वाला बम (धमाके वाली आतिशबाजी) फेंकी, जिससे अफरातफरी और भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया। सूचना पर एसडीएम पंकज कुमार व सीओ संजीव दीक्षित मौके पर पहुंच गए और स्थिति का संभाला।
कस्बे में सब्जी मंडी रोड पर करीब दस बीघे जमीन है। इस जमीन पर लगभग 12 जमींदार (बैनामा धारक) हैं। समुदाय विशेष के करीब 25 लोगों के नाम इसी जमीन पर अलग-अलग पट्टे हैं। पट्टाधारकों ने कुछ जमीन पर कब्जा कर रखा है तथा दुकान, खोखे खोल रखे हैं। अंदर खाली पड़े मैदान में दशकों से पशु पैंठ लग रही थी। पिछले दिनों उच्चाधिकारियों के आदेश पर नगर पालिका प्रशासन ने पैंठ का संचालन बंद करा दिया था।
शुक्रवार को नगर पालिका व राजस्व विभाग की टीम इस विवादित जमीन के बाहर रखे खोखे व दुकानों को हटवाने पहुंची थी। जैसे ही जेसीबी चली, वैसे ही दुकानदारों के साथ तमाम महिलाएं आ गईं और हंगामा शुरू कर दिया। ये लोग पत्थर भी फेंकने लगे। पथराव से निकल रही एक कार का शीशा टूट गया। इसी बीच किसी ने तेज आवाज वाला बम (आतिशबाजी वाला बम) खाली जगह पर फेंका जिसकी आवाज से भगदड़ मच गई। सब्जी मंडी रोड का पूरा बाजार बंद हो गया। अधिकारियों को देख कुछ महिलाएं दुकान के आगे जमीन पर बैठ गईं और नमाज पढ़ने लगीं। एसडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि दोनों पक्षों को बुलाकर कागजात देखे जाएंगे। उनकी बात सुनी जाएगी तभी आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान से पूर्व चिन्हांकन कर रही पालिका की टीम का कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। इन लोगों को समझाकर शांत कराया गया है। यदि अतिक्रमण होगा तो हटवाया जाएगा। - पंकज कुमार, एसडीएम खैर।
हंगामा करने वालों पर बलवा, पथराव और पटाखा फोड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे हंगामे की वीडियो रिकार्डिंग करवाई गई है। इसके आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। - संजीव दीक्षित, सीओ खैर।
पैंठ की विवादित जमीन पर हो सकता है बड़ा बवाल
खैर में पैंठ की विवादित जमीन को लेकर काफी समय से बवाल के आसार बन रहे हैं। हालांकि इस ओर प्रशासन व पुलिस की ओर से अभी तक गंभीरता नहीं दिखाई गई है। शुक्रवार को थोड़े-बहुत हंगामे में मामला निपट गया लेकिन चर्चा है कि प्रशासनिक तंत्र ने उदासीनता बरती तो बड़ा बवाल भी हो सकता है।
चर्चा है कि कुछ रुपये खर्च कर कुछ लोग विवादित जमीन के जमींदार बन बैठे हैं। ऐसे में इसी जमीन पर कब्जे को लेकर कुछ भी हो सकता है। यह जमीन बीस करोड़ रुपये से भी अधिक की बताई जा रही है। चर्चा है कि नए बने जमींदारों ने लालच देकर कुछ छोटे जमींदारों व पट्टाधारकों को अपने पक्ष में कर लिया है। चर्चा यह भी है कि सफेदपोश लोगों की आड़ में कुछ बड़े अधिकारियों को भी गुमराह किया गया है।
अब अतिक्रमण हटवाने के नाम पर छोटे स्तर के अधिकारियों पर जमीन को कब्जा मुक्त कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इस जमीन पर करीब चालीस खोखे व छोटी दुकानें हैं। यह लोग अपनी बात अधिकारियों तक भी पहुंचा रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही। शुक्रवार को इसी लिए मामला भड़का और करीब एक घंटे तक व्यस्ततम कहा जाने वाला सब्जी मंडी रोड एकदम खामोश रहा। इस रोड पर आवाजाही रुक गई। लोग मकान के अंदर और छत से नजर लगाए रहे। तहसील स्तर के अधिकारी इस जमीन पर खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं।