{"_id":"589a31214f1c1b8a52379da8","slug":"dr-proctor-s-former-amu-asif-khan-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के पूर्व प्रॉक्टर डॉ. आसिफ खान पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएमयू के पूर्व प्रॉक्टर डॉ. आसिफ खान पर हमला
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 08 Feb 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
DR. Asif Khan.
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रॉक्टर डॉ. आसिफ खान जानलेवा हमले से बुरी तरह घायल हो गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उनके चेहरे पर पांच टांके लगे हैं। सिर में भी गंभीर चोट है।
सोमवार रात्रि करीब 12.15 बजे डॉ. आसिफ स्कूटर से कबीर कालोनी स्थित अपने वापस की ओर जा रहे थे। कालोनी के मुहाने पर बाइक सवार करीब आधा दर्जन हमलावरों ने डंडे, रॉड एवं चाकू से उन पर हमला बोल दिया। हमलावर अपने चेहरे पर नकाब लगाए थे। शोरगुल के बाद लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग खड़े हुए।
आनन-फानन में डॉ. आसिफ को देर रात जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी के सीएमओ इंचार्ज डॉ. जैदी ने बताया कि डॉ. आसिफ के चेहरे पर पांच टांके लगे हैं। उनके सिर में भी चोट है। हालांकि अब वे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गई है। हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। हमला के पीछे क्या वजह रही इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
इधर सूचना के बाद एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह, सह कुलपति एस अहमद अली समेत बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के शिक्षक एवं छात्रों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर डॉ. आसिफ के कुशलता की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रॉक्टर डॉ. आसिफ कामर्स विभाग के है और वर्तमान समय में निलंबित चल रहे हैं। प्रॉक्टर पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने बगावत का बिगुल फूंक दिया था और इंतजामिया पर कई आरोप भी लगाए थे।